फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A male and a female patient were forced to share stretcher at Maharaja Yeshwantrao Hospital, Indore

इंदौर : एक ही स्ट्रेचर पर ले जाए गए महिला-पुरुष मरीज, वीडियो वायरल, जांच का आदेश

Thu, 04 Jul 2019 10:15 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 04 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
A male and a female patient were forced to share stretcher at Maharaja Yeshwantrao Hospital, Indore
महाराजा यशवंतराव अस्पताल (फाइल फोटो)

महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में एक शर्मनाक वायका देखने को मिला जब अनजान महिला और पुरुष मरीज को यहां एक्स-रे जांच के लिए एक ही स्ट्रेचर पर ले जाते देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एमवायएच प्रशासन ने गुरुवार को मामले की जांच कराने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


वीडियो में एक ही स्ट्रेचर पर लेटे दोनों अपरिचित मरीज ऐसी स्थिति में बेहद असहज नजर आ रहे हैं। एमवायएच के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने बताया कि संबंधित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के लिए समिति गठित कर दी गई है। मामले से जुड़ी नर्सों, वॉर्ड बॉय और जूनियर डॉक्टर से जवाब तलब किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हमारे अस्पताल में स्ट्रेचरों की कोई कमी नहीं है। एक्स-रे जांच के लिए महिला और पुरुष मरीज को एक ही स्ट्रेचर पर ले जाए जाने की घटना किन हालात में हुई, हम जांच के जरिए पता लगाकर उचित कदम उठाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एमवायएच परिसर में महिला और पुरुष मरीज पहियों वाले बिस्तर पर लेटे हैं और बिस्तर को स्ट्रेचर की तरह इस्तेमाल करते हुए दोनों मरीजों को ले जाया जा रहा है। 


वीडियो में एक अज्ञात महिला बिस्तर पर लेटे दोनों मरीजों से पूछती सुनाई पड़ रही है कि क्या वे एक ही परिवार से ताल्लुक रखते हैं? पुरुष मरीज के पास बिस्तर पर लेटी महिला मरीज सिर हिलाकर इस सवाल का 'न' में जवाब देती है और कहती है, 'हमें डॉक्टर साहब ने (एक ही बिस्तर पर) रखा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed