{"_id":"63f0c51448c2ac748e050970","slug":"a-five-month-pregnant-woman-hanged-herself-by-making-a-noose-of-a-saree-in-shahdol-police-is-investigating-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में पांच महीने की गर्भवती महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, पुलिस मामले की जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में पांच महीने की गर्भवती महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर लगाई फांसी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Sat, 18 Feb 2023 06:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:01 PM IST
सार
बिलटिकुरी गांव में फांसी लगाने वाली महिला पांच महीने की गर्भवती थी। फिर उसने किन परिस्थितियों में ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मृतका के परिजनों के साथ पुलिस व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के दरसिला चौकी अंतर्गत ग्राम बिलटिकुरी में 30 वर्षीय गर्भवती महिला ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बिलटिकुरी निवासी निशा (30) ने शनिवार को साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका निशा को पांच महीने का गर्भ था। इसके बाद पुलिस ने तहसीलदार और जैतपुर थाना प्रभारी को खबर दी। खबर मिलते ही दोनों अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
चूंकि परिजनों के अनुसार, महिला पांच महीने की गर्भवती थी। फिर उसने किन परिस्थितियों में ऐसा आत्मघाती कदम उठाया। इसलिए पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंची थी। उनके द्वारा स्थल की जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढ़ार भेजा गया। जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
इस संबंध में जैतपुर थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल मौत की प्राथमिक सूचना दर्ज कर मामले की सूक्ष्मता के साथ जांच पड़ताल की जा रही है।
