{"_id":"60ca6c5148f17a65755cc17b","slug":"a-bike-riding-youth-commits-suicide-by-jumping-into-a-ditch-on-mhow-district-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : बाइक सवार युवक ने महू-मंडलेश्वर मार्ग पर खाई में कूदकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : बाइक सवार युवक ने महू-मंडलेश्वर मार्ग पर खाई में कूदकर की आत्महत्या
Thu, 17 Jun 2021 02:55 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, महू
पीटीआई, महू
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 17 Jun 2021 02:55 AM IST
सार
- बडगोन्दा थाना प्रभारी अजीत सिंह बैस ने मीडिया को बताया युवक बाइक पर सवार हुआ और बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेजी से दुपहिया चलाते हुए वाहन सहित गहरी खाई में कूदकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Unsplash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के महू-मंडलेश्वर मार्ग पर अहिल्या गेट के निकट 22 वर्षीय एक युवक ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर करीब 1,000 फुट गहरी खाई में कथित रूप से कूदकर बुधवार को आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
बडगोन्दा थाना प्रभारी अजीत सिंह बैस ने मीडिया को बताया कि युवक की पहचान सुरेश जैन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि युवक बाइक पर सवार हुआ और गन्ना जूस बेचने वालों के सामने बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेजी से दुपहिया चलाते हुए वाहन सहित गहरी खाई में कूद गया।
विज्ञापन
बैस ने बताया कि गन्ना जूस बेचने वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची टीम गांव वालों की मदद से उसके शव को खाई से ऊपर लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हालांकि, अब तक पता नहीं चल पाया है कि उसने ऐसा क्यों किया। बैस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
