फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   a 99 year old woman filed case against her sons and daughter in law on property disputes

मध्यप्रदेश : 99 साल की मां को किया दर-ब-दर, बेटों के साथ बहुओं के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर

Sun, 06 Dec 2020 04:55 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 06 Dec 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
a 99 year old woman filed case against her sons and daughter in law on property disputes
सांके

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की 99 साल की एक बुर्जुग महिला ने अपने बेटे-बहुओं पर घरेलू हिंसा का कोर्ट में केस दायर कराया है। वृद्धा को ऐसा इसलिए करना पड़ा, क्योंकि उसके चार बेटे-बहुओं ने उसे दर-ब-दर कर दिया है। 

विज्ञापन


चार बेटों में दो सरकारी नौकरी में
बुजुर्ग के नाम सात-आठ एकड़ जमीन और एक मकान भी है। यह सब चीजें बुजुर्ग महिला के बेटों ने हड़प ली हैं। वृद्धा के दो बेटे सरकारी नौकरी में हैं तो दो बेटे खेती करते हैं।
विज्ञापन


इतनी उम्र में काट रही कोर्ट के चक्कर
यह पहला मौका है जब किसी बुजुर्ग महिला को 99 वर्ष की उम्र में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वृद्धा कहती हैं, 'बुरा तब लगता है जब बेटे-बहू ताने मारते हैं और कहते हैं कि मर क्यों नहीं जाती ताकि पिंड छूटे।' बेटा और बहुओं द्वारा प्रताड़ित किए जाने के बाद बुजुर्ग महिला ने उनके खिलाफ जिला कोर्ट में घरेलू हिंसा और भरण-पोषण की अर्जी लगाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पति की बंदूक का लाइसेंस रद्द करने की मांग की
वृद्धा ने कोर्ट से बेटों से पांच लाख रुपये के अलावा 20 हजार रुपये हर माह दिलाने और पैतृक मकान में सम्मानपूर्वक रहने का अधिकार दिलाने की बात कही है। यह मामला जज आशीष परसाई की कोर्ट में विचाराधीन है। बुजुर्ग महिला ने अर्जी में एक बात और कही है कि उनके पति के नाम पर एक बंदूक थी, जिस पोते ने अपने नाम करा लिया है। वह चाहतीं है कि उस बंदूक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाए।

बेटे-बहू और पोते पर कई आरोप लगाए
इस 99 वर्षीय महिला के सात बच्चे थे। इनमें से सबसे बड़े बेटे की मौत हो गई, छोटा बेटा दिव्यांग है इसलिए उसकी शादी नहीं हुई और एक बेटी की शादी पहले ही हो गई है। बाकी चार बेटों ने मां की संपत्ति पर हक जमाया हुआ है। बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे-बहू, पोते समेत अन्य के खिलाफ गाली-गलौज, संपत्ति हड़पने और घर से निकाले जाने के आरोप लगाए हैं। 

जान से मारने की धमकी
दो महीने पहले वृद्धा को यह कहकर घर से बाहर निकाल दिया गया था कि अब अगर घर वापस आई तो जान से मार देंगे। यह बात जब दिव्यांग बेटे को पता चली तो वो अपनी मां को अपने साथ भोपाल ले आया। 


दो दिन सड़क पर पड़ी रहीं, किसी ने सुध नहीं ली
बुजुर्ग महिला के वकील महेंद्र वर्मा ने बताया कि वृद्धा के बेटे-बहू कई तरह से उनको प्रताड़ित करते हैं। वह शुगर और बीपी से ग्रसित हैं, पर उनके बेटों ने उनका इलाज कराने से मना कर दिया है। उनका फ्रेक्चर हो गया था, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। वो दर्द से कराहती रहीं लेकिन कोई उन्हें अस्पताल में नहीं लेकर गया। उनके बच्चों ने उन्हें घर से निकाल दिया तो वह दो दिन तक सड़क पर पड़ी रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed