{"_id":"5f6f77358e052b5b94000481","slug":"a-24-year-old-woman-approaches-bhopal-family-court-alleging-cheating-by-her-father-in-a-ludo-game","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूडो के खेल में पिता ने की चीटिंग, तो हारी बेटी पहुंची फैमिली कोर्ट, बोली- अब वे मेरे पापा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूडो के खेल में पिता ने की चीटिंग, तो हारी बेटी पहुंची फैमिली कोर्ट, बोली- अब वे मेरे पापा नहीं
Sun, 27 Sep 2020 10:22 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 27 Sep 2020 10:22 AM IST
विज्ञापन
Ludo Game
- फोटो : For Representation Only
जिंदगी के खेल भी बड़े निराले होते हैं। बच्चों के लिए सबकुछ कुर्बान देने वाले माता-पिता को क्या कोई युवक या युवती सिर्फ इसलिए माता-पिता मानने से इनकार कर सकता है कि उन्होंने उसे लूडो के खेल में हरा दिया? लेकिन एक पिता को इस बात का थोड़ा सा भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि उसकी 24 साल की बेटी ऐसा करने के लिए कोर्ट तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में शनिवार को ऐसा ही एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 24 साल की एक युवती ने अपने पिता के खिलाफ भोपाल फैमिली कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। युवती का आरोप है कि उसके पिता ने लूडो के खेल में उसे धोखा दिया है। पिता के द्वारा खेल में चीटिंग किए जाने से बेटी इतनी ज्यादा आहत हो गई कि अब वो उन्हें पिता मानने से ही इनकार कर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में कोर्ट की काउंसलर सरिता राजानी ने कहा, "युवती ने कहा कि उसने अपने पिता पर इतना भरोसा किया और उनसे धोखा देने की उम्मीद नहीं की। हमने उनके साथ चार काउंसलिंग सत्र आयोजित किए हैं।"
विज्ञापन
Madhya Pradesh: A 24-year-old woman approaches Bhopal Family Court, alleging cheating by her father in a ludo game. "She said she trusted her father so much & didn't expect him to cheat. We have conducted 4 counselling sessions with her," says Sarita, a counsellor at the court. pic.twitter.com/WDgukJ53Jn
— ANI (@ANI) September 26, 2020
पिता के लिए अब सम्मान नहीं
काउंसलर सरिता ने बताया, इस युवती का कहना कि उसने अपने पिता के लिए सम्मान खो दिया है क्योंकि उन्होंने उसे हराया है। युवती को लगता है कि उसके पिता उसकी खुशी के लिए खेल हार भी सकते थे। चार सत्रों की काउंसलिंग के बाद भी इस युवती की मनस्थिति में कुछ खास बदलाव नहीं आ पाया है। अब रविवार को पिता को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
पिता से पता चलेगा- हुआ क्या
फैमिली कोर्ट की काउंसलर रजनी के मुताबिक लूडो के खेल में पिता से हारने पर युवती को मानसिक आघात पहुंच है। इसके चलते वह अवसाद में है। इसी सिलसिले में अब पिता को भी काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। जिसके बाद पता चल सकेगा कि युवती की वास्तविक मनोदशा कैसी है। आखिर लूड के खेल के दौरान ऐसी क्या बात हो गई कि युवती अपने पिता तक का मुंह तक नहीं देखना चाहती।
