फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A 10-year-old boy put his hand in a fodder cutting machine in Chhatarpur, cut off 3 fingers

खेल-खेल में हादसा: छतरपुर में 10 साल के बच्चे ने चारा काटने की मशीन में हात डाला, 3 अंगुलियां कटकर अलग 

Mon, 07 Feb 2022 03:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 07 Feb 2022 03:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में चारा काटने की मशीन के पास खेल रहे 10 साल के बच्चे की तीन अंगुलियां मशीन से कट गई। खेल-खेल में उसने मशीन में हाथ डाल दिया और यह हादसा हो गया। 

विज्ञापन
A 10-year-old boy put his hand in a fodder cutting machine in Chhatarpur, cut off 3 fingers
छतरपुर का बच्चा, जिसका हाथ कट गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के छतरपुर ेंमें 10 साल के बच्चे ने खेल-खेल में चारा काटने की मशीन में हाथ डाल दिया। इससे उसका हाथ कट गया। तीन अंगुलियां तो कटकर अलग हो गई। घर वाले उसे लेकर अस्पताल दौड़े। ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मामला छतरपुर के पटना खोड़ा गांव का है। 10 साल का कुलदीप का हाथ खेलते समय कटिया (गायों को चारा काटने वाली) मशीन में फंसने से कट गया। इसमें उसकी 3 अंगुलियां कटकर अलग हो गई हैं।  बच्चे को उसके परिजन गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। वहां उसे ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है और इलाज चल रहा है। बच्चे के चाचा बाबू प्रजापति ने बताया कि घर में गाय को खिलाने के लिए चारा काटने की मशीन लगी हुई है। कुलदीप मशीन के पास खेल रहा था और उसने मशीन में अपना हाथ डाल दिया। इसके बाद चक्का भी चला दिया। मशीन में लगी ब्लेड से कुलदीप के हाथ की अंगुलियां कट गईं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed