फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   90 acres of wheat crop burnt to ashes due to fire in Satna Madhya Pradesh

सुन लो सरकार! बिजली के तार की चिंगारी से खेतों में लगी आग, 90 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 04 Apr 2023 04:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Apr 2023 04:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में कई किसानों के खेतों में आग लग गई। आग से करीब 90 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। आग लगने का कारण बिजली के तार से निकली चिंगारी बताई जा रही है।

विज्ञापन
90 acres of wheat crop burnt to ashes due to fire in Satna Madhya Pradesh
तार की चिंगारी से खेतों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारिश और ओलावृष्टि के बाद 'अन्नदाता' पर आग का कहर बरपने लगा है। सतना जिले में उचेहरा तहसील के जाखी में सोमवार को बिजली के तार से निकली चिंगारी ने 90 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल को राख कर दिया। इस अग्नि हादसे में 20 किसानों की फसल पूरी तरह जल गई। सूचना पर एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड वाहन पहुंचा। हालांकि, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। बाद में फायर ब्रिगेड ने पूरी आग बुझाई।

विज्ञापन


सूचना पर पटवारी ने मौके पर पहुंचकर नुकसानी का मुआयना किया। ग्रामीणों के अनुसार, जाखी हार में किसान पुष्पेन्द्र सिंह के खेत के ऊपर से 11 हजार बोल्ट की लाइन गई है। यहां तार टूटकर नीचे गिर गया। इसके बाद इसमें स्पार्किंग होने लगी। इसी चिंगारी से खेत की फसल में आग लग गई। इसके बाद तेजी से यह अन्य खेतों को अपनी जद में लेती चली गई। एक घंटे आग फसलों को जलाती रही। इस दौरान तक बड़ी संख्या में गांव के लोग यहां पहुंच गए थे और अपने-अपने तरीके से आग बुझाना शुरू कर चुके थे।
विज्ञापन


समय पर नहीं पहुंचा दमकल...
ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के तत्काल बाद नागौद में फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी गई थी। लेकिन दमकल वाहन को यहां तक आने में एक घंटा से ज्यादा समय लग गया। जब तक वाहन पहुंचा, तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन किसानों का हुआ नुकसान...
जिन किसानों की फसल को नुकसान होने की जानकारी सामने आई है, उसमें रोहित कुमार गौतम, यादवेन्द्र सिंह, हीरेन्द्र सिंह, प्रदीप कुमार पाठक, सुभाष पाठक, पार्वती पाठक, जय कुमार उपाध्याय, राकेश कुमार बागरी, बृजेश बागरी, रामऔतार उपाध्याय, रमा देवी सिंह, हनुमान शरण सिंह, संजय सिंह, कल्पना सिंह, सुतीक्ष्ण उपाध्याय, दादूलाल उपाध्याय, पुष्पेन्द्र सिंह, राकेश गुप्ता और रामनरेश धोबी बताए गए हैं। पटवारी संजीव पाण्डेय ने बताया कि लगभग 90 से 100 एकड़ में फसल को शत-प्रतिशत नुकसान हुआ है।


32 हजार प्रति हेक्टेयर की क्षतिपूर्ति...
राजस्व अधिकारियों के अनुसार, राज्य शासन ने जो नया संशोधन किया है, उसमें राजस्व पुस्तक परिपत्र के अनुसार एक हेक्टेयर पर 100 फीसदी नुकसान पर 32 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति का प्रावधान है। लघु सीमांत और बड़े किसानों की राशि में थोड़ा बहुत अन्तर हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed