फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   9.50 lakh cash caught in Dhanwahi check post

Katni: धनवाही चेक पोस्ट में पकड़े गए 9.50 लाख नगद, पूछताछ में नहीं दिया उचित जवाब तो हुए जब्त, जानें मामला

Sat, 23 Mar 2024 04:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 23 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

Katni News: जिले के धनवाही चेक पोस्ट से पुलिस ने एक शख्स के पास से 9 लाख 50 हजार रुपए बरामद किये हैं। पकड़े गए शख्स से जब पुलिस ने सवाल किया तो वो किसी भी तरह का उचित जवाब नहीं दे पाया।

विज्ञापन
9.50 lakh cash caught in Dhanwahi check post
धनवाही चेक पोस्ट में पकड़े गए 9.50 लाख नगद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने एक बार फिर एसएसटी नाके पर साढ़े 9 लाख रुपए नगद जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में धनवाही चेक पोस्ट में उमरियापान पुलिस और तहसीलदार ने संयुक्त रूप से जांच कार्रवाई करते हुए सिहोरा के एक शख्स को 9 लाख 50 हजार रुपयों को काले बैग के साथ पकड़ा है, जिस पर पूछताछ करने पर युवक के द्वारा कोई उचित जवाब न देने पर उसे जब्त करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए उमरियापान थाने लाया गया है।

विज्ञापन


आगे भी होगी इस तरह की कार्रवाई
पूरे मामले पर कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया कि जबलपुर जिले से 42 वर्षीय अरविंद सिंह परिहार काले बैग में साढ़े 9 लाख की रकम लेकर सिहोरा की ओर से आते वक्त धनवाही चेक पोस्ट में SST टीम ने पकड़ा है, जिसे ट्रेजरी में जमा करवाया जा रहा है। बता दें कि कटनी पुलिस ने जांच दौरान अब तक अलग-अलग थाना क्षेत्र में 6 किलो चांदी, 2 लाख 60 नगद, 1 लाख 15 हजार नगद सहित आज साढ़े 9 लाख नगद जब्त किए जा चुके। वहीं अधिकारियों के मुताबिक आगामी चुनाव तक इस तरह की अन्य कार्रवाई और देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed