फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   50 year old man tried to sexually exploit a seven year old girl in madarpura madhya pradesh

मध्यप्रदेश : सात साल की बच्ची से 50 वर्षीय व्यक्ति ने की ज्यादती, जमकर बवाल

Fri, 12 Apr 2019 10:09 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आसिम खान Updated Fri, 12 Apr 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
50 year old man tried to sexually exploit a seven year old girl in madarpura madhya pradesh
प्रतीकात्मक तस्वीर

मध्यप्रदेश के मदारपुरा क्षेत्र में में एक सात साल की बच्ची से ज्यादती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात मदारपुरा निवासी एक महिला ने सिटी कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। महिला ने पुलिस को बताया कि शाम 7 बजे सात वर्षीय बच्ची खेल रही थी। पड़ोस में रहने वाला कालूराम पिता मांगीलाल उसे घर से उठा कर ले गया। अपने घर ले जाकर उसने बच्ची से ज्यादती का प्रयास किया। बच्ची रोने लगी। 

विज्ञापन


आवाज सुनकर महिला कालूराम के घर पहुंची। जहां वह बच्ची को गोद में बिठाकर चुप करा रहा था। वह बच्ची को लेकर घर पहुंची। बच्ची ने पूरी बात अपनी मां को बताई। बच्ची से ज्यादती के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर 50 वर्षीय वयक्ति को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी मिलने पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों में जमकर बवाल हुआ। दोनों ने एक दूसरे पर पथराव किया। वाहनों में तोड़फोड़ की। जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो फिरसे एक पक्ष ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हवाई फायर कर स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने बवाल कर रहे संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed