फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   50 people including Congress MLA arrested for protesting against French President Emmanuel Macron

मध्यप्रदेशः फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस विधायक सहित 50 लोग गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 10:44 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 02 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
50 people including Congress MLA arrested for protesting against French President Emmanuel Macron
इमैनुएल मैक्रों

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के खिलाफ पिछले सप्ताह प्रदर्शन कर कोविड-19 के लिए लागू आदेश का उल्लंघन करने के मामले में मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद सहित 50 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपेन्द्र जैन ने सोमवार को बताया कि मसूद एवं 49 अन्य लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में इन सभी को पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया, क्योंकि इन्होंने जो अपराध किया था वह जमानती था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इन सभी को पुलिस थाने से रिहा किया गया है। जैन ने बताया कि इनके खिलाफ धारा 188 (एक लोकसेवक द्वारा घोषित आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज करने के अलावा चार अन्य धाराएं लगाई गई हैं, जिनमें से भादंवि की दो धाराएं 269 एवं 270, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 15 (बी) एवं महामारी अधिनियम की धारा 3 शामिल हैं, जो कोविड-19 के चलते जिला प्रशासन ने लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, तलैया पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी डी पी सिंह ने बताया था कि मसूद और कुछ मौलवियों सहित दो हजार लोग विरोध प्रदर्शन के तहत गुरुवार को यहां इक़बाल मैदान में एकत्र हुए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed