फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   50,000 dogs of Indore starved due to the lockdown imposed to prevent the corona virus

कोरोना: भूख से बेहाल हुए इंदौर के 50 हजार कुत्ते, कर रहे लोगों पर हमला

Mon, 13 Apr 2020 05:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Mon, 13 Apr 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
50,000 dogs of Indore starved due to the lockdown imposed to prevent the corona virus
फाइल - फोटो : ANI

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले इंदौर में मिले हैं। यहां पिछले 20 दिनों में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ऐसे में सोमवार को डॉक्टरों ने कहा कि लॉकडाउन के कारण भोजन में आई कमी के चलते शहर के कुत्ते चिड़चिड़े और आक्रामक बन गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि सोमवार को शहर में कोविड-19 के 22 नए मामले पाए गए हैं। ऐसे में यहां कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 328 तक पहुंच गई है। वहीं, इस महामारी से अब तक यहां 33 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हुकुमचंद पॉली क्लिनिक के प्रभारी आशुतोष शर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में लोगों पर सड़क पर रहने वाले कुत्तों का हमला बढ़ गया है। हमारे अस्पताल में हर दिन करीब 40-50 मरीज आ रहे हैं, जिनपर कुत्तों ने हमला कर दिया है। ये संख्या असामान्य है, क्योंकि कर्फ्यू लगा दिया गया है और लोगों को घर के अंदर रहना चाहिए। ऐसे समय में जब कोविड-19 का संक्रमण प्रचंड है हमें कुछ कर्मचारियों को कुत्ते के हमले के शिकार मरीजों के इलाज में लगाना होगा। हमें रेबीज से बचाने के लिए मरीजों को 28 दिनों में चार से पांच इंजेक्शन लगाने होंगे। 


पीपुल फॉर एनिमल्स इंदौर इकाई के अध्यक्ष प्रियांशु जैन ने कहा कि कर्फ्यू के कारण शहर में 50 हजार कुत्ते भोजन के लिए परेशान हैं। जैन ने कहा कि कुत्तों को भोजन पाने में समस्या आ रही है, जो उन्हें चिड़चिड़ा और आक्रामक बना रहा है। जब ये भूखे कुत्ते मास्क पहने हुए लोगों को घूमते हुए देखते हैं, तो उन्हें संदेह होता है। ऐसे में ये कुत्ते उन लोगों पर भौंकते हैं और हमला करते हैं। 

उन्होंने कहा कि इंदौर नगर निगम सड़क के कुत्तों और उन क्षेत्रों के लिए 10,000 रोटियां, घी और चावल बना रहा है। ऐसे में जिन जगहों पर इसे ठीक से परोसा जा रहा है, वहां कुत्तों के काटने की शिकायतें कम हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed