{"_id":"5b2cb2d84f1c1b694d8b7cf8","slug":"45-year-old-teacher-arrested-for-raping-his-minor-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस ने 45 वर्षीय शिक्षक को चौथी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जिले की रसमोहनी पुलिस चौकी के प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह परिहार ने आज बताया कि आरोपी शिक्षक दिनेश गुप्ता लुकामपुर प्राथमिक शाला में पदस्थ है।
विज्ञापन
पाठशाला में कक्षा चौथी में पढ़ने वाली छात्रा की शिकायत पर गुप्ता को कल भादंवि की धारा 376 और पॉक्सो कानून की सम्बद्ध धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने शिकायत के हवाले से बताया कि कल पीड़ित छात्रा ने स्कूल जाने से मना कर दिया और अपनी मां को बताया कि शिक्षक ने 20 जून को उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद मां-बेटी ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि गुप्ता को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
