फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2G equipment worth lakhs stolen from four BSNL offices in Chhindwara mobile telephone services affected

MP News: छिंदवाड़ा में BSNL के चार दफ्तरों से लाखों के 2G उपकरण चोरी, हजारों उपभोक्ता प्रभावित; शिकायत दर्ज

Mon, 06 Feb 2023 10:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Feb 2023 10:30 PM IST
सार

चोरों ने दो रातों में सिल्लेवानी, सोनाखार, लिंगा और बोरगांव एक्सचेंज ऑफिस में दरवाजा तोड़कर वहां रखे 2G उपकरण, कार्ड, मदरबोर्ड और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। इस वारदात से संबंधित क्षेत्र में मोबाइल-टेलीफोन सेवाएं प्रभावित हो गईं।

विज्ञापन
2G equipment worth lakhs stolen from four BSNL offices in Chhindwara mobile telephone services affected
छिंदवाड़ा बीएसएनएल ऑफिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छिंदवाड़ा में अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज ऑफिस में चोरी की वारदात से हडक़ंप मचा हुआ है। दरअसल, हाईटेक चोरों ने दो रात में चार आफिसों में धावा बोलकर लाखों रुपये के कीमती उपकरण चोरी कर लिए। इसे लेकर दूरसंचार विभाग की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


दो रातों में सिल्लेवानी, बोरगांव, लिंगा और सोनाखार में हुई चोरी
जानकारी के मुताबिक, चोरों ने शनिवार रात में सिल्लेवानी और बोरगांव एक्सचेंज ऑफिस में दरवाजा तोड़कर वहां रखे 2G उपकरण, कार्ड, मदरबोर्ड और अन्य उपकरण चोरी कर लिए। गौर करने वाली बात यह है कि चोरों ने एक दिन पहले सिल्लेवानी और बोरगांव में इस वारदात को अंजाम दिया। जबकि दूसरी रात सोनाखार और लिंगा के एक्सचेंज ऑफिस से भी चोरों ने इन उपकरणों पर हाथ साफ कर दिया। फिलहाल सारे मामले में बीएसएनएल के एसडीओ रोहित माइकल ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानिए क्या होते हैं 2G उपकरण
बीएनएसएनएल के एसडीओ रोहित माइकल के मुताबिक, 2G उपकरण (इक्विपमेंट) की लैंडलाइन और मोबाइल टावर के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में इन सभी उपकरणों की चोरी होने से लगभग एक हजार से ज्यादा बीएसएनएल उपभोक्ता प्रभावित हो सकते हैं। चारों बीएसएनएल एक्सचेंज से चुराए गए सभी उपकरणों की अनुमानित कीमत ढाई से तीन लाख बताई जा रही है। फिलहाल इस वारदात को अंजाम देने वाले चोरों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed