फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2023 madhya pradesh election BJP manifesto highlights

MP: 12वीं तक गरीबों की फ्री पढ़ाई, MSP पर बोनस, IIT की तर्ज पर MIT का वादा; जानें भाजपा के संकल्प पत्र में क्या

Sat, 11 Nov 2023 07:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Sat, 11 Nov 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
सार
MP Election 2023 BJP Manifesto: शनिवार को भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। 92 पन्ने के संकल्प पत्र में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के लिए 10 प्रमुख्य संकल्पों पर जोर दिया गया है।
loader
2023 madhya pradesh election BJP manifesto highlights
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव - फोटो : amar ujala

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्ताधारी भाजपा ने शनिवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इसे 'मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023' नाम दिया गया है। घोषणा-पत्र में महिला सम्मान, आवास, परिवहन, शिक्षा जैसे कई क्षेत्रों को लेकर बड़े वादे किए गए हैं। 92 पन्ने के संकल्प पत्र में 10 प्रमुख संकल्पों के अलावा अनेक गारंटी शामिल की गई हैं। 



आइये जानते हैं भाजपा के इस बार के घोषणा-पत्र में क्या है? इसकी खास बातें क्या हैं? पिछली बार से यह कितना अलग है? 

बीजेपी का घोषणा पत्र जारी
बीजेपी का घोषणा पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

इस बार के घोषणा-पत्र में क्या है? 
शनिवार को भाजपा ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। अपने घोषणा-पत्र में भाजपा ने 'मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा' मुख्य संकल्प नारा भी दिया है। 92 पन्ने के संकल्प पत्र में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के लिए 10 प्रमुख्य संकल्पों पर जोर दिया गया है। 
 

Manifesto: महिलाओं से नारी सम्मान, युवाओं से भर्ती आयोग और कानून का वादा; जानें कांग्रेस के वचन पत्र में क्या

बीजेपी का घोषणा पत्र जारी
बीजेपी का घोषणा पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

इसकी खास बातें क्या हैं?
महिलाओं के लिए क्या संकल्प दिए हैं? 
भाजपा लगातार अपने चुनावी कार्यक्रमों में महिलाओं के मुद्दे उठाती रही है। इस घोषणा-पत्र में कहा गया है कि सरकार बनने पर लाड़ली बहनों को आर्थिक सहायता के साथ पक्का मकान मिलेगा। उज्ज्वला और लाड़ली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार या स्वरोजगार के अवसर 15 लाख ग्रामीण महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण द्वारा लखपति बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मियों को जन्म से 21 वर्ष तक कुल दो लाख रुपये दिए जाएंगे।

किसानों के लिए क्या?
किसानों से भी भाजपा ने कई वादे किए हैं। इनमें 2700 रुपये प्रति क्विंटल पर गेहूं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीदी की बात है। किसान सम्मान निधि और किसान कल्याण योजना से किसानों को सालाना 12,000 रुपये की आर्थिक मदद करने का भी वादा किया गया है। गेहूं और धान की MSP पर बोनस की व्यवस्था करने की बात भी कही गई है। 

युवाओं के लिए क्या वादे हैं?
घोषणा-पत्र में  युवाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं और कार्यक्रम शुरू करने के वादे किए गए हैं। हर परिवार में कम से कम एक सदस्य को रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देने की बात भी कही गई है। एक्सप्रेसवे के पास औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण से 4.5 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर दिए जाने का वादा भी संकल्प पत्र में है।

शिक्षा के लिए क्या वादा किया?
गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। जबकि गरीब परिवार की छात्राओं को केजी से पीजी मुफ्त शिक्षा देने का वादा किया गया है। एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय और एसटी बहुल जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलेगा। घोषणा पत्र के मुताबिक, सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ पौष्टिक नाश्ता मिलेगा

इसके अलावा IIT के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खोला जाएगा। 

स्वास्थ्य के लिए क्या है खास?
20,000 करोड़ रुपये के निवेश से स्वास्थ्य व्यवस्था बनाने का वादा किया गया है। हाई-टेक, हॉस्पिटल और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या दोगुना करने की बात कही गई है। इसके अलावा AIIMS के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑ मेडिकल साइंस खोलने का संकल्प लिया गया है। संकल्प पत्र में कहा गया है कि आयुष्मान भारत के सभी लाभार्थियों को 5 लाख से ज्यादा व्यय होने पर सीएम रिलीफ फंड के अंतर्गत प्रदेश सरकार खर्चा उठाएगी। 20,000 करोड़ के निवेश से सुचारु स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक संभाग में एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, अटल मेडिसिटी स्थापित की जाएगी। हॉस्पिटल और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या दोगुना होगी। मेडिकल सीटों की संख्या में वृद्धि के उद्देश्य से प्रत्येक लोकसभा में मेडिकल कॉलेज स्थापित करके अगले 5 वर्षों में और 2,000 सीटें जोड़े जाएंगे। डॉक्टर, नर्स एवं पैरा मेडिकल स्टाफ की रिक्तियां शीघ्र होगी। प्रत्येक जिले में नर्सिंग कॉलेज स्थापित होंगे।

अधोसंरचना के लिए क्या है?
सरकार बनने पर प्रदेश में छह नए एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। इनमें विंध्य एक्सप्रेस वे, नर्मदा, अटल प्रगति, मालवा निमाड़, बुंदेलखंड एवं मध्य भारत विकास पथ शामिल हैं। वहीं 80 रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के साथ वंदे मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन और रीवा, सिंगरौली और शहडोल में हवाई अड्डे बनेंगे। पिछड़े क्षेत्रों के विकास के लिए 3 विकास बोर्ड बुंदेलखंड, विंध्य एवं महा कौशल विकास बोर्ड की स्थापना होगी। इसके अलावा अटल गृह ज्योति योजना के अंतर्गत सभी घरों को लाभ प्रदा न करते हुए ₹100 में 100 यूनिट बिजली मिलेगी।

धर्म-संस्कृति के लिए क्या है?

  • घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा ने कहा कि वह सांस्कृतिक धरोहर एवं विकसित पर्यटन" हेतु संकल्पित है। आस्था का सम्मान करते हुए 13 सांस्कृतिक लोकों का निर्माण होगा। वहीं नमामि नर्मदे परियोजना पूर्ण की जाएगी।
  • शिरोमणि गुरुदेव श्री रविदास जी के स्मारक निर्माण के साथ ही ₹150 करोड़ के निवेश से धरोहर संरक्षण मिशन शुरू करके सभी ऐतिहासिक स्मारकों का नवीनीकरण होगा।
  • सभी जनजातीय नायकों के भव्य स्मारकों का निर्माण होगा। साथ ही चौगान किला, देवगढ़ किला, मंडला किला , चौरा गढ़ किला एवं मदन महल किला का नवीनी करण किया जाएगा। भाषाई साहित्य अकादमियों की स्थापना के उद्देश्य से बघेली, बुंदेली, गोंडी एवं भीली साहित्य अकादमी की स्थापना होगी।
  • शक्तिपीठों का नवीनीकरण एवं रख-रखाव होगा। मैहर में शारदा माता मंदिर, अमरकंटक में नर्मदा देवी शोणदेश शक्ति पीठ, उज्जैन में हरसिद्धि माता शक्ति पीठ में इसका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।
  • नर्मदा, ताप्ती एवं क्षिप्रा जैसी पवित्र नदियों के घाटों का नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण होगा। पर्यटन कौशल कोष के माध्यम से ₹7,500 करोड़ के निवेश के साथ 2 लाख युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

अन्य खास बिंदु क्या हैं?
घोषणा पत्र में जनजातियों के लिए कई वादे किए गए हैं। जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण के लिए अगले 5 वर्षो में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक सशक्तिकरण पर तीन लाख करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। सभी तेंदूपदूत्ता संग्राहकों को तेंदूपदूत्ता संग्रहण दर 4,000 रुपये प्रति बोरा प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रत्येक एसटी ब्लॉक में एकलव्य विद्यालय की स्थापना के साथ ही 3,800 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। 100 करोड़ रुपये के निवेश के साथ जनजातीय श्रद्धा-स्थल संरक्षण मिशन के तहत पूजास्थलों का विस्तार एवं नवीनीकरण होगा। एसटी बहुल मंडला, खरगोन, घार, बालाघाट एवं सीधी में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण होगा।

वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में एक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स की स्थापना होगी। घोषणा पत्र के मुताबिक कमिश्नर प्रणाली का विस्तार करते हुए भोपाल और इंदौर के बाद जबलपुर और ग्वालियर में लागू की जाएगी। वहीं राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के नए परिसर का निर्माण करते हुए भोपाल में राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय स्थापित किए जाएंगे।

2018 के घोषणापत्र में क्या था?
पिछले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी घोषणापत्र को दृष्टि पत्र का नाम दिया गया था। पिछली बार महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी किया गया था, जिसे नारी शक्ति संकल्प पत्र का नाम दिया गया। इसमें किसानों और महिलाओं के लिए बड़े वादे किए गए थे।

ये थे कुछ बड़े वादे:
1. सिंचाई व्यवस्था 41 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 80 लाख हेक्टेयर तक ले जाया जाएगा
2. किसानों की सुविधा के लिए 500 करोड़ का विशेष कोष
3. नर्मदा एक्सप्रेसवे, चंबल एक्सप्रेसवे जैसे प्रोजेक्ट पर काम होगा
4. शहरों का रूप बदलने के लिए अगले पांच साल में 2 लाख करोड़ खर्च
5. स्मार्ट विलेज की परियोजनाओं का वादा
6. नारी शक्ति संकल्प पत्र अलग से जारी
7. स्वसहायता महिला समूहों का आंदोलन का रूप दिया जाएगा
8. 12वीं में 75% अंक लाने पर छात्राओं को स्कूटी
9. महिला भूमि धारकों के लिए आर्थिक सहायता सीधे बैंक से
10. एमपी फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी की स्थापना होगी
11. नए वेतन आयोग की स्थापना का वादा
12. युवाओं के लिए हर हाथ, एक काज योजना की शुरुआत करेंगे 
13. हर संभाग में गौ अभयारण्य की स्थापना
14. सरकारी डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 70 साल करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed