फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   2023 madhya pradesh election congress manifesto highlights

Manifesto: महिलाओं से नारी सम्मान, युवाओं से भर्ती आयोग और कानून का वादा; जानें कांग्रेस के वचन पत्र में क्या

Tue, 17 Oct 2023 05:15 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Tue, 17 Oct 2023 05:15 PM IST
विज्ञापन
सार
मंगलवार को कांग्रेस ने वचनपत्र के नाम से आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अपने घोषणापत्र में कांग्रेस ने 'कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी' का नारा भी दिया है। 
loader
2023 madhya pradesh election congress manifesto highlights
वचनपत्र - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है। इसे वचन पत्र का नाम दिया गया है। घोषणा-पत्र में किसानों की कर्जमाफी, महिला सम्मान और सामाजिक सुरक्षा को लेकर बड़े वादे किए गए हैं। 106 पन्ने के वचन पत्र में 59 घोषणाएं शामिल की गई हैं। 



आइये जानते हैं कांग्रेस के इस बार के घोषणा-पत्र में क्या है? इसकी खास बातें क्या हैं? पिछली बार से यह कितना अलग है? 

इस बार के घोषणा-पत्र में क्या है? 
मंगलवार को कांग्रेस ने वचनपत्र के नाम से आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। अपने घोषणा-पत्र में कांग्रेस ने 'कांग्रेस आएगी, खुशहाली लाएगी' का नारा भी दिया है। 106 पन्ने के वचनपत्र में तमाम वर्गों और क्षेत्रों के लिए 59 बिंदुओं पर जोर दिया गया है। 

 

वचनपत्र
वचनपत्र - फोटो : AMAR UJALA

इसकी खास बातें क्या हैं?
किसानों के लिए क्या?
कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसान वर्ग को पहले जिक्र किया है। तीन से 13 पन्नों तक किसान वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं शुरू करने की बातें की गई हैं। 

जय किसान फल ऋण माफी योजना में किसानों के दो लाख रुपये तक के ऋण माफ किए जाएंगे। कृषक न्याय योजना में गेहूं 2600 रुपये/क्विंटल और धान 2500 रुपये/क्विंटल से कम के दाम पर नहीं खरीदा जाएगा। इंदिरा किसान ज्योति योजना शुरू की जाएगी, जिसमें सिंचाई के लिए पांच हार्स पावर तक फ्री बिजली दी जाएगी। 

मेरा तालाब मेरा खेत, मेरा कुंआ मेरा खेत, मुख्यमंत्री नाला सिंचाई योजना एवं किसान सरोवर कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। वहीं, खेत जोड़ो मध्यप्रदेश जोड़ो मिशन, खाद बीज के लिए नई नीति, नवीन फसल ऋण नीति की शुरुआत, जैविक कृषि बोर्ड का पुनर्गठन, मंडियों का आधुनिकीकरण, नंदिनी गोधन योजना, नई कृषि उद्योग नीति की शुरुआत, एग्रो स्टार्टअप की शुरुआत, लाल बहादुर शास्त्री कृषि विकास योजना आयोग का गठन, उद्यानिकी नीति सलाहकार समिति एवं बोर्ड का गठन, स्वेत क्रांति दुग्ध मिशन की शुरुआत अदि का उल्लेख भी किया गया है। 

कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया
कांग्रेस ने अपना वचन पत्र जारी किया - फोटो : अमर उजाला

युवाओं के लिए क्या घोषणाएं हैं?
घोषणा-पत्र में किसान के बाद युवा वर्ग को रखा गया है। पेज नंबर 17 से 26 तक युवाओं के लिए अलग-अलग योजनाएं और कार्यक्रम शुरू करने घोषणाएं की गई हैं। युवाओं के लिए समग्र युवा पोर्टल, समग्र युवा रोजगार नीति, रोजगार ब्यूरो की शुरुआत की जाएगी। वहीं भर्तियों में गड़बड़ी रोकने के लिए मप्र सरकारी भर्ती कानून बनेगा और मप्र भर्ती आयोग का गठन किया जाएगा। आयोग के जरिए होनी वाली परीक्षा शुल्क मुफ्त होगी। दो लाख सरकारी भर्तियों के लिए जल्द से जल्द कैलेंडर जारी किया जाएगा। 

पिछले 18 वर्षों में हुईं भर्तियों में कथित गड़बड़ी की जांच के लिए मप्र भर्ती जांच आयोग गठित होगा। 

कांग्रेस का वचन पत्र जारी
कांग्रेस का वचन पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

महिलाओं के लिए क्या वचन दिए हैं?
कांग्रेस लगातार अपने चुनावी कार्यक्रमों में महिलाओं के मुद्दे उठाती रही है। इस घोषणा-पत्र में उसने 29 से 33 पेज नंबर तक महिलाओं के लिए वादे किए हैं। इसमें भाजपा सरकार की लाड़ली बहना के पलटवार में नारी सम्मान योजना शुरू की जाएगी। इसमें महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। इसके साथ ही महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। 

बेटी विवाह योजना में एक लाख रुपये की मदद मिलेगी। वहीं वृद्ध, विधवा दिव्यांग महिलाओं को 1200 रुपये हर महीने पेंशन दी जाएगी। स्वास्थ्य और शिक्षा संस्थाओं में प्रवेश में 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए होंगी। महानगरीय बस सेवाओं में महिलाओं को निशुल्क पास मिलेगा। कन्याओं की उच्च शिक्षा के लिए अहिल्याबाई विश्विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। 

बिजली के लिए गारंटी 
कांग्रेस ने गृह ज्योति योजना लागू करने का वादा किया है। इसमें 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट तक बिजली के बिल को आधा करने की घोषणा की है। 

शिक्षा के लिए क्या वादा किया?
कांग्रेस ने कहा है कि शिक्षा के व्यवसायीकरण को रोकने के लिए शिक्षा आयोग का गठन करेगी। वहीं केंद्रीय नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर राज्य नवोदय विद्यालय बनाए जाएंगे, जिनमें कम्प्यूटर और लैब की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही संभाग स्तर पर राज्य सैनिक स्कूल और कस्तूरबा बाई कन्या विद्यालयों की तर्ज पर सवित्रीबाई फुले कन्या विद्यालय भी खोले जाएंगे।

वचन पत्र में पढ़ो पढ़ाओ योजना शुरू करने की बात कही गई है। इसमें कक्षा एक से आठवीं तक 500 रुपये, कक्षा नौ से 10वीं तक 1000 रुपये और कक्षा 11वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों को 1500 रुपये दिए जाएंगे जिसका उद्देश्य स्कूलों में छात्रों का ड्रापआउट कम करना है।

इसके साथ ही छात्रवृत्ति के भुगतान का अधिकार अधिनियम लागू करना, नेहरू क्लब की स्थापना, पलकों का संरक्षण, उच्चा शिक्षा नीति बनाना, कौशल उन्नयन विश्विद्यालय की स्थापना का जिक्र भी किया है।

स्वास्थ्य के लिए क्या है खास?
प्रदेश के लोगों के लिए स्वास्थ्य का अधिकार कानून बनाया जाएगा। वरदान स्वास्थ्य बीमा (प्रति परिवार के लिए 25 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा) व दुर्घटना बीमा योजना (प्रति परिवार के लिए 10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा) शुरू की जाएगी। इसके अलावा उच्च स्तरीय स्वास्थ्य आयोग की स्थापना, मिशन स्वस्थ मध्य्प्रदेश की शुरुआत, मॉडल अस्पताल की स्थापना, सस्ती दवा सुलभ दवा नीति की शुरुआत, सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा केंद्र की शुरुआत, चलित चिकत्सा सेवा की शुरुआत आदि की बातें भी कही गई हैं। 

सामाजिक क्षेत्र के लिए क्या है?
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पेंशन की राशि छह सौ रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये करने का वचन दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाया जाएगा। वहीं ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा।

2018 के घोषणापत्र में क्या था?
2018 के घोषणापत्र में किसानों की कर्जमाफी, बेरोजगारी भत्ता और महिला सुरक्षा को लेकर बड़े वादे किए गए थे। 112 पन्ने के वचनपत्र में 973 घोषणाएं शामिल की गई थीं। पार्टी का मुख्य फोकस 75 घोषणाओं पर रहा। 

ये थे कुछ बड़े वादे:
1. किसानों के 75 हजार 800 करोड़ का कर्ज माफी का वादा
2. डीजल-पेट्रोल पर छूट मिलेगी
3. किसानों का बिजली बिल आधा करेंगे
4. रसोई गैस पर छूट की घोषणा
5. जन आयोग का गठन कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ेंगे
6. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 300 से बढ़ाकर 1000 करने का वादा
7. महिलाओं के स्व सहायता समूह के कर्ज माफ होंगे
8. लड़कियों के विवाह के लिये ₹51000 का अनुदान
9. विधान परिषद का गठन
10. ₹10000 प्रतिमाह हर परिवार के एक बेरोजगार युवा को दिया जाएगा
11. वकीलों, पत्रकारों के लिए सुरक्षा अधिनियम
12. पुलिस फोर्स में महिलाओं को प्राथमिकता
13. सभी टॉपर्स को फ्री लैपटॉप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed