फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   20 years old SC girl raped, three accused arrested in Bhopal

भोपालः 20 वर्षीय अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2020 09:41 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 04 Oct 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
20 years old SC girl raped, three accused arrested in Bhopal
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई दुष्कर्म की वारदात के बाद मचा हंगामा अभी थमा भी नहीं है कि देश के अन्य हिस्सों से भी ऐसी वारदात की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। यहां के बैरागढ़ इलाके में अनुसूचित जाति की एक 20 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। आरोप है कि शनिवार देररात अविवाहित युवती से उसके परिचित ने ही कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। 

विज्ञापन


बैरागढ़ की अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अंतिमा समाधिया ने बताया कि देव सिंह राठौर (40) को 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।  उन्होंने कहा कि इस मामले में राठौर के उन दो साथियों कालू उर्फ गिरधर तनवानी (34) एवं आकाश मालवीय (21) को भी हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने इस दुष्कृत्य में उसकी मदद की थी।
विज्ञापन


एसडीओपी अंतिमा ने बताया कि थाना बैरागढ़ में सूचक की रिपोर्ट पर शनिवार देर रात एक बजकर सत्रह मिनट पर इस युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि इसके बाद रात्रि लगभग ढाई बजे वह थाने पर पहुंची और पुलिस को बताया कि उसे कुछ काम से जाना था, इसलिए वह अपने परिचित देव सिंह की एक्टिवा मांग कर ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिमा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार जब वह एक्टिवा वापस करने गई तो देव सिंह उसे जबरदस्ती छत पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने बताया कि देव सिंह के दो दोस्तों ने भी उसे छत पर ले जाने में आरोपी का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि थाना बैरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376 (दुष्कर्म), 323, 506 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed