फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   20 years old female bear died during rescue in Nauradehi Sanctuary

Sagar: नौरादेही अभयारण्य में 20 साल की मादा भालू की रेस्क्यू के दौरान मौत, पेड़ से गिरकर हो गई थी जख्मी

Thu, 08 Jun 2023 05:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 08 Jun 2023 05:35 PM IST
सार

रात तीन बजे रेंज ऑफिसर की गस्ती के दौरान चोटिल अवस्था में मिली मादा भालू। सुबह वन अमला रेस्क्यू करने पहुंचा और उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
20 years old female bear died during rescue in Nauradehi Sanctuary
भालू को बचाने पहुंचे रेंज ऑफिसर। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सागर जिले के नौरादेही वन्य प्राणी अभयारण्य की सिंगपुर रेंज के पीपला के जंगल में 20 साल की मादा भालू की मौत हो गई है। पेड़ से गिरने के कारण वृद्ध मादा भालू चोटिल हो गई थी। मृत भालू के दो बच्चे भी हैं जो पीपला के जंगल में ही रहते हैं। 

विज्ञापन


नौरादेही अभ्यारण के सिंहपुर रेंज के रेंज ऑफिसर सौरभ जैन रात तीन बजे गश्ती दल ने वृद्ध भालू को सड़क पर रेंगते हुए देखा। भालू इतनी चोटिल थी कि उसके रेंगने के निशान जंगल में बने हुए थे। शरीर के पिछले हिस्से में भालू को चोट लगी थी। सुबह वन अमला रेस्क्यू करने पहुंचा तो भालू झाड़ियों में बैठी मिली और उसके शरीर के पिछले हिस्से में चोट के निशान दिखे। 
विज्ञापन


नौरादेही अभ्यारण सिद्धू हाथियों को बुलाया गया, जिसके बाद वन अमले ने पाइपों के सहारे भालू तक पानी पहुंचाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी, भालू की मौत की सूचना अभयारण्य के आला अधिकारियों को दी गई जो मौके पर पहुंचे और उनकी ही मौजूदगी में भालू का पीएम कर शरीर पर चोट के निशान जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं। भालू का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed