फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2 minor boys gangrape with 12 years old girl

12 साल की बच्ची को बंधक बनाकर गैंगरेप करते रहे 14 साल के लड़के

Tue, 16 Jun 2015 04:04 PM IST
Updated Tue, 16 Jun 2015 04:04 PM IST
विज्ञापन
2 minor boys gangrape with 12 years old girl

मध्यप्रदेश के सागर ज़िले में दो नाबालिग लड़कों के 12 साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है। इन दोनों अभियुक्तों की उम्र 14 साल के आस पास है।

विज्ञापन


सागर के एसपी सचिन अतुलकर ने बताया, “दोनों ही लड़के नाबालिग हैं। एक गिरफ्तार हो चुका है, दूसरे की तलाश हम कर रहे है। दोनों ने मिलकर बच्ची को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बलात्कार किया। गांव में अब हालात सामान्य हैं।”
विज्ञापन


घटना के बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वो काफी डरी हुई थी और बोल भी नही पा रही थी। अब उसकी स्थिति सामान्य है।

बच्ची के कराहने की आवाज सुनकर खुला मामला

2 minor boys gangrape with 12 years old girl

मामला सागर जिले के मोहली गांव का है, जहां छठवीं कक्षा की ये बच्ची शनिवार रात अभियुक्त के घर किसी काम से गई थी। जब वो लौटने लगी तो उसे अभियुक्त ने पकड़ कर बंधक बना लिया। बच्ची को हाथ-पैर और मुंह बांधकर रखा गया।

पुलिस के मुताबिक अभियुक्त और उसके घर आए उसके एक अन्य रिश्तेदार ने रात में उसके साथ बलात्कार किया। रविवार को भी उन्होंने लड़की को बंधक बनाए रखा।

गांव के किसी व्यक्ति ने उसकी कराहने की आवाज़ सुनी। उसके बाद गांव वालों ने पुलिस बल की मदद से लड़की को छुड़ाया। घटना के बाद गांव में गंभीर तनाव का माहौल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed