{"_id":"ecaa4868-8715-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"166-rapes-with-minors-in-three-years-in-mp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा पर सवाल, तीन साल में 166 नाबालिगों से दुष्कर्म ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा पर सवाल, तीन साल में 166 नाबालिगों से दुष्कर्म
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Mar 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। यहां तीन साल में दस साल से कम उम्र की 166 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें हुई हैं। इतना ही नहीं इनमें से 19 बच्चियों की जान भी चली गई।
विज्ञापन
यह जानकारी बुधवार को विधानसभा में निर्दलीय विधायक पारस सकलेचा के इस संबंध में पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री उमाशंकर ने दी। मालूम हो की इससे पहले विधानसभा में गृहमंत्री ने बताया था की पिछले पांच सालों में 4,990 नाबालिग लड़कियों लापाता हुई हैं, जिन्हें ढूंढ पाने में पुलिस असफल रही है।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने बताया कि वर्ष 2010 से अभी तक 166 बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं। इस मामले में भोपाल सबसे आगे है जहां सबसे ज्यादा 12 घटनायें हुई हैं। इसके अलावा कटनी में नौ, सागर व पन्ना में आठ-आठ बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें हुई हैं।
विज्ञापन
गृहमंत्री के आंकड़ों के अनुसार पिछड़े वर्ग की सबसे अधिक बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हुई हैं। इस वर्ग की 59 बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए। दुष्कर्म की शिकार बनी 19 बच्चियों की हत्या तक कर दी गई। इनमें से आठ बच्चियां अनुसूचित जाति की थीं।
