फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   166 rapes with minors in three years in mp

सुरक्षा पर सवाल, तीन साल में 166 नाबालिगों से दुष्कर्म

Thu, 07 Mar 2013 04:28 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
भोपाल/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 07 Mar 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
166 rapes with minors in three years in mp

मध्य प्रदेश में लड़कियों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो गया है। यहां तीन साल में दस साल से कम उम्र की 166 बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें हुई हैं। इतना ही नहीं इनमें से 19 बच्चियों की जान भी चली गई।

विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को विधानसभा में निर्दलीय विधायक पारस सकलेचा के इस संबंध में पूछे गए सवाल पर गृहमंत्री उमाशंकर ने दी। मालूम हो की इससे पहले विधानसभा में गृहमंत्री ने बताया था की पिछले पांच सालों में 4,990 नाबालिग  लड़कियों लापाता हुई हैं, जिन्हें ढूंढ पाने में पुलिस असफल रही है।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने बताया कि वर्ष 2010 से अभी तक 166 बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले दर्ज हुए हैं। इस मामले में भोपाल सबसे आगे है जहां सबसे ज्यादा 12 घटनायें हुई हैं। इसके अलावा कटनी में नौ, सागर व पन्ना में आठ-आठ बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनायें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री के आंकड़ों के अनुसार पिछड़े वर्ग की सबसे अधिक बच्चियां दुष्कर्म की शिकार हुई हैं। इस वर्ग की 59 बच्चियों के साथ दुष्कर्म हुए। दुष्कर्म की शिकार बनी 19 बच्चियों की हत्या तक कर दी गई। इनमें से आठ बच्चियां अनुसूचित जाति की थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed