फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   122 MP students stuk in Ukraine: Family members sought help on CM helpline, Minister Sarang and Prabhuram spoke to students

यूक्रेन में एमपी के 122 छात्र फंसे: परिजनों ने सीएम हेल्पलाइन पर मांगी मदद, मंत्री सारंग और प्रभुराम ने छात्रों से की बात

Fri, 25 Feb 2022 09:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Feb 2022 09:04 PM IST
सार

यूक्रेन में 122 मध्य प्रदेश के नागरिकों होने की सूचना प्राप्त हुई है। कीव समेत यूक्रेन में गोलाबारी के चलते निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने की जानकारी दूतावास की तरफ से सभी को दी गई है। 

विज्ञापन
122 MP students stuk in Ukraine: Family members sought help on CM helpline, Minister Sarang and Prabhuram spoke to students
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के छात्रों की संख्या शुक्रवार को बढ़ कर 122 पहुंच गई है। गुरुवार को सरकार के पास 46 छात्रों की ही जानकारी थी। सीएम हेल्पलाइन पर मदद मांगने पर सरकार के पास मध्य प्रदेश के यूक्रेन में फंसे नागरिकों की जानकारी मिल रही है। वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने विद्यार्थियों से बातचीत कर वापस लाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से शुक्रवार को जानकारी दी गई कि अब तक यूक्रेन में 122 मध्य प्रदेश के नागरिकों होने की सूचना प्राप्त हुई है। कीव समेत यूक्रेन में गोलाबारी के चलते निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने की जानकारी दूतावास की तरफ से सभी को दी गई है। मध्यप्रदेश सरकार केन्द्र सरकार से संपर्क में है।
विज्ञापन


वहीं, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही भोपाल की छात्रा दिव्या सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। सारंग ने छात्रो से कॉल पर बात करते हुए उनका हाल जाना और उनको हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से यूक्रेन में फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता की ओर से यूक्रेन में फंसे प्रदेश के नागरिकों की सहायता के लिए फोन नंबर 181 और 0755-2555582 जारी किया गया है।


वहीं, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने विदिशा की सृष्टि से बात करने के बाद शुक्रवार को कीव मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रहे रायसेन जिले के छात्र आमिर खान से वीडियो कॉल पर बात की और उनको देश वापस लाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed