फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   10 year old tribal girl raped in umaria, accused kidnapped and executed

उमरिया: 10 साल की आदिवासी बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी ने अगवा कर अंजाम दी वारदात

Mon, 15 Feb 2021 11:17 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
10 year old tribal girl raped in umaria, accused kidnapped and executed
girl rape

मध्यप्रदेश में उमरिया जिले के एक गांव से 28 वर्षीय एक व्यक्ति ने 10 वर्षीय आदिवासी बालिका का अपहरण किया। इसके बाद गांव के पास स्थित एक स्कूल में उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया। उप पुलिस अधीक्षक अरविंद तिवारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना इंदवार पुलिस थाना इलाके में शनिवार रात को हुई।

विज्ञापन


पहले अगवा किया, फिर दुष्कर्म
उन्होंने कहा, '28 वर्षीय राजेश काछी इस बच्ची को शनिवार रात 10 बजे उसके घर के बाहर से उठा कर गांव के पास बने स्कूल में ले गया। उसने उसे सुबह चार बजे तक बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया।' 
विज्ञापन


रातभर ढूंढती रहीं मां और बहन
तिवारी ने बताया कि बच्ची की मां और बहन रात भर उसकी तलाश करती रहीं, लेकिन उन्हें बच्ची कहीं नहीं मिली। उन्होंने कहा कि रविवार सुबह लगभग पांच बजे बच्ची घर आई और उसने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की तलाश शुरू 
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 376 एबी, 366, पॉक्सो एक्ट एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed