फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Zila Panchayat Sadasya resigned in Sitapur.

Sitapur News: विकास कार्य न होने से परेशान थी जिला पंचायत सदस्य, दिया इस्तीफा

Mon, 04 Mar 2024 02:30 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Mar 2024 02:30 PM IST
सार

सीतापुर में जिला पंचायत सदस्य ने अध्यक्ष पर विकास के कार्यों में प्रस्ताव पर विचार न करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Zila Panchayat Sadasya resigned in Sitapur.
जिला पंचायत सदस्य ने दिया इस्तीफा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जनपद के वार्ड नम्बर 16 से जिला पंचायत सदस्य अनीता ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय में अपना इस्तीफा सौंपा है। जिला पंचायत सदस्य अनीता ने पद से त्याग पत्र देते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष पर क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य के प्रस्ताव पर विचार न करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जिलापंचायत अध्यक्ष के चुनाव में अनीता को समाजवादी पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाया गया था। अध्यक्ष चुनाव में 56 मत पाकर भाजपा की श्रद्धा सागर ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी। जबकि 23 मत पाकर अनीता को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुभासपा और निषाद पार्टी के कोटे की सीट पर फंसा पेंच, अमित शाह से मुलाकात पर भी नहीं बनी बात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - किसी की हैट्रिक तो कोई लगाएगा छक्का...51 में से तीन प्रत्याशी ऐसे जो छठी बार लड़ेंगे चुनाव


अनीता के प्रतिनिधि और समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य रिज़वान अंसारी ने कहा कि अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के कारण उनके किसी भी प्रस्ताव पर विचार नही किया जा रहा था। उनके द्वारा लगातार क्षेत्र में विकास हेतु प्रस्ताव दिया जा रहा था। बोर्ड की मीटिंग में भी बार बार बात रखने के बाद भी एक भी कार्य जिला पंचायत क्षेत्र में नही किया गया जिससे जनता का हित प्रभावित हो रहा था। विकास कार्य न होने की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए त्याग पत्र दिया है।

एक अन्य सदस्य ने उठाया अध्यक्षा की कार्यशैली पर सवाल
जिला पंचायत सदस्य के अचानक त्याग पत्र देने से जनपद की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड नंबर 7 की जिलापंचायत सदस्य प्रीति सिंह रावत ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष को अपनी कार्यशैली पर पुनः विचार करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed