{"_id":"c670b962c5bb0bf8eab3767fba947802","slug":"zero-effect-of-bsp-on-aap","type":"story","status":"publish","title_hn":"माया नहीं बदलीं, आप का 'जीरो इफेक्ट'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माया नहीं बदलीं, आप का 'जीरो इफेक्ट'
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 14 Jan 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चन्द्र मिश्र ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) का बसपा पर जीरो इफेक्ट है। भविष्य में भी इसका कोई असर बसपा पर नहीं पड़ने वाला है।
विज्ञापन
दिल्ली में भी बसपा का कोर वोट नहीं कटा है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ‘आप’ का अभी कोई असर नहीं दिखेगा।
क्योंकि पहले जहां (दिल्ली) से आएं हैं वहां तो कुछ करके दिखाएं। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश पैर जमाने का सपना देखें।
सैफई में लगा कर्मचारियो का पैसा
सतीश चन्द्र मिश्र ने चुटकी लेते हुए कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के वेतन का पैसा सैफई महोत्सव में फूंक दिया। इस कारण स्मारकों व पार्कों में लगे कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
बसपा इस मामले पर अपनी नजर रख रही है। उन्होंने कहा कि एक ओर मुजफ्फरनगर के राहत कैंपों में लोग परेशान रहे दूसरी ओर सरकार के मंत्री सैफई में मौज मनाते रहे।
विज्ञापन
आधे मंत्री विदेश में सैर-सपाटा करने चले जाते हैं। यह कैसी संवेदनशील सरकार है।