फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth shot dead during an altercation incident in pradhan office

रायबरेली: कहासुनी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, प्रधान के कार्यालय में वारदात

Thu, 23 Sep 2021 10:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो, रायबरेली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 23 Sep 2021 10:02 PM IST
सार

युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। प्रधान के ऑफिस में बैठे लोग भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन
Youth shot dead during an altercation incident in pradhan office
युवक की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई, जब गढ़ी खास के प्रधान के कार्यालय में कुछ लोग आपस में किसी बात को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान गोली चल गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आपस में बात करते कुछ लोगों की कहासुनी हो गई। इससे गोली चला दी गई, जो शुभम को लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। प्रधान के ऑफिस में बैठे लोग भाग खड़े हुए। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एसपी श्लोक कुमार ने वारदात की पुष्टि की और बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। वही, पुलिस ने वीडियो जारी कर कहा कि असलहों के प्रदर्शन के दौरान गोली चली, जिसमें एक की मौत हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed