फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth returning from friend's house after watching match dies in road accident

Lucknow News: दोस्त के घर से मैच देख लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 31 Oct 2023 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Youth returning from friend's house after watching match dies in road accident
लखनऊ। दोस्त के घर से क्रिकेट मैच देखकर लौट रहे एक युवक को रविवार देर रात रामकृष्ण मठ के पास कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने युवक को ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कार ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


निरालानगर निवासी सुमित वर्मा (41) देवा रोड स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। उनका कैटरिंग का भी काम है। रविवार को भारत और इंग्लैंड का क्रिकेट मैच देखने के लिए वह जानकीपुरम निवासी अपने दोस्त बृजेंद्र के घर गए थे। देर रात वह ऑटो से घर लौट रहे थे। रामकृष्ण मठ के पास ऑटो से उतरकर सड़क पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार कार सुमित को टक्कर मारते हुए चली गई। पुलिस के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। सुमित के परिवार में पत्नी ऋतु और छह वर्ष की बेटी ताविशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed