फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth raped a girl, fir

Lucknow News: नौकरी के नाम पर युवती से दुष्कर्म, तीन लाख रुपये भी ऐंठे

Mon, 27 Mar 2023 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 27 Mar 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Youth raped a girl, fir
प्यार के जाल में फंसाकर व नौकरी के नाम पर युवक ने दिल्ली की एक युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर शोषण किया और छोड़कर भाग निकला। पीड़िता आरोपी के घर पहुंची और रुपये वापस मांगे तो आरोपी, उसके पिता और भाई ने धमकाया। आजिज आकर पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। आदेश होने पर शनिवार को आशियाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


दिल्ली की रहने वाली युवती यहां आशियाना इलाके में रहती है। युवती के अनुसार, कृष्णानगर कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी निवासी प्रदीप पाल से फोन पर दोस्ती हुई थी। आरोपी ने प्यार के जाल में फंसाया और घूमने के बहाने होटल ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अश्लील वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर शोषण करने लगा। कुछ समय के बाद आरोपी ने पीड़िता को एक मकान किराये पर दिलाया और नौकरी के नाम पर तीन लाख रुपये ऐंठ लिए।
युवती के अनुसार, आरोपी अक्सर कमरे पर आकर गंदी हरकत करता था। युवती ने नौकरी दिलाने का दबाव डाला तो 19 फरवरी को बहाने से दिल्ली ले गया और एक मकान में लेकर रहने लगा।
इस दौरान वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गलत काम किया और 27 फरवरी को चुपके से लखनऊ भाग आया। युवती वापस लखनऊ पहुंची और आरोपी के घर अपने रुपये मांगने गई।

आरोप है कि पवन, उसके पिता और भाई ने जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। अब पुलिस आयुक्त के आदेश पर आशियाना पुलिस ने पवन पाल, उसके पिता और भाई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed