फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth of lucknow for development politics

राहुल के गढ़ में युवाओं ने खड़ी की नई मुसीबत!

Thu, 24 Apr 2014 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Apr 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
youth of lucknow for development politics

युवाओं ने अब राजनीति बदलने के लिए प्रत्याशियों के लिए मांग पत्र तैयार किया है, जिसमें एफीडेविट पर साइन कर प्रत्याशियों को जनता से वादा करना होगा।

विज्ञापन


इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाओं से पढ़ाई करने के बाद लखनऊ के करीब आधा दर्जन से ज्यादा युवा लोगों की राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करने की राह पर चले हैं।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले शुरू हुई कवायद में अब प्रत्याशियों की अपनी संसदीय सीट के विकास के लिए जवाबदेही भी तय करने की पहल उन्होंने की है।

इसके लिए इन युवाओं ने सबसे पहले देश की राजनीति का केंद्र बनी अमेठी को पहले चरण में चुना है। इन युवाओं का अगला निशाना वाराणसी और लखनऊ जैसी सीट होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

करना होगा एफीडेविट पर साइन

youth of lucknow for development politics
लोकसंग्रह अभियान के नाम से छेड़ी गई मुहिम में शामिल विनोद यादव ने बताया कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स की पढ़ाई के बाद विदेशी नौकरी की जगह मुझे अपने लोगों के लिए काम करना ज्यादा जरूरी लगा।

राजस्थान, बिहार में काम करने के बाद अब लखनऊ को हमने अपना केंद्र बनाया है। उनकी ही तरह पुणे से इंजीनियरिंग और आईआईएम बंगलुरू से एमबीए कर लखनऊ निवासी शमीना बानो, आईआईएम लखनऊ से एमबीए व आईआईटी कानपुर से बीटेक कर अरुण गौरव ने राजनीति में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया।

शमीना बानो ने बताया कि हम अमेठी के सभी प्रत्याशियों से एफीडेविट पर साइन कराकर हम उनकी जवाबदेही तय करेंगे।

इस शपथपत्र में मुख्यरूप से लोगों की छह मांगों को शामिल किया गया है। इन मांगों को अमेठी में सर्वे कर जुटाया गया था।

अमेठी हुई षड्यंत्र की शिकार

youth of lucknow for development politics

लखनऊ की जगह अमेठी को पहले चुनने पर विनोद यादव का कहना था कि राजस्थान और बिहार में लोकसंग्रह अभियान हम कर चुके थे। हमारा फोकस राजनीति के साथ आर्थिक और सामाजिक पहलू पर भी था।

अगर लखनऊ को देखें तो यहां लोग इन तीनों ही बिंदुओं के लिए जागरूक हैं। वहीं, अमेठी राजनीतिक षणयंत्र का शिकार हो गई। यहां आर्थिक और सामाजिक फायदे लोगों को नहीं मिले।

हमारी राज्य सरकार अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार न लाकर समर्थन तो करती हैं। वहीं, वहां विकास न कराकर यह भी सुनिश्चित कर देती हैं कि राहुल गांधी के होने के बावजूद कुछ नहीं हुआ।

हम लोगों तक इस चुनाव में एक संदेश देना चाहते थे। वह अमेठी से ही संभव हो सकता था।

यह भी बने टीम का हिस्सा

youth of lucknow for development politics

आलोक सिंह (लखनऊ निवासी, आईआईएससी बंगलुरू से एमटेक), तिलकराज मिश्रा (गोरखपुर निवासी, मोतीलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से बीटेक), शैफाली मिश्रा (लखनऊ निवासी, लंदन इंस्टीट्यूट ऑफ इकॉनोमिक्स से पीजी, यूएन में नौकरी)

इसके अलावा डॉ. अमिता यादव (लखनऊ निवासी, सीडीआरआई से पीएचडी), राज यादव (लखनऊ निवासी, शोभित यूनिवर्सिटी से बीटेक), डेविड डेनिक्स (लखनऊ निवासी, प्रोफेशनल, ऑनलाइन एग्जाम अलग-अलग यूनिवर्सिटी-कालेज में)

प्रत्याशियो को लेनी होगी शपथ

बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर कृषि, बेहतर संसाधन जैसे पानी, बिजली, यातायात, बेहतर रोजगार, बेहतर गवर्नेंस।

यह रहेगी शपथ

youth of lucknow for development politics

अमेठी के लोग मांग करते हैं कि सभी प्रत्याशियों को विजय या पराजय के बाद भी यहां रहकर लोगों के लिए काम करना होगा, क्योंकि अमेठी केवल राजनीतिक अखाड़ा नहीं है और यहां व्यक्ति सिर्फ वोट नहीं है।

अमेठी का जन लोकसंग्रह मंच के माध्यम से प्रत्येक प्रत्याशी से वचन मांगता है कि चुनाव में जीतने पर वह इस मांगपत्र पर काम करेंगे/करेंगीं।

यदि वह तीन साल में मांगपत्र की एक तिहाई मांगें भी पूर्ण करने में असफल रहे तो संसद की सदस्यता से त्यागपत्र देंगे।

जागरूकता के लिए छपवाएंगे किताबें

youth of lucknow for development politics
विनोद यादव ने बताया कि हमारे ग्रुप ने महात्मा गांधी की किताब हिन्द स्वराज को प्रिंट कर बंटवाया। करीब 80,000 कॉपी इसकी छपवाई गई।

निशुल्क वितरण के लिए प्रिंट हुई इस किताब पर हमें केवल 10 रुपये प्रति कॉपी ही खर्च करना पड़ा। करीब 20,000 कॉपी हमें डोनेशन में मिल गई।

अब हमने वृद्धावस्था पेंशन जैसी दूसरी योजनाओं का लाभ पाने के लिए जरूरी पेंचीदगियों के लिए किताब प्रिंट करने की योजना बनाई है। हमारा मानना है कि हर व्यक्ति की इंटरनेट की पहुंच नहीं हो सकती।

लखनऊ सहित दूसरी जगहों पर लोगों शिक्षित करने के साथ इस पुस्तक का वितरण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed