{"_id":"66f80673be1720934200b4b0","slug":"youth-injured-in-assault-dies-during-treatment-lucknow-news-c-13-knp1002-892821-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मारपीट में घायल युवक की मौत इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मारपीट में घायल युवक की मौत इलाज के दौरान मौत
Sat, 28 Sep 2024 07:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 28 Sep 2024 07:06 PM IST
विज्ञापन
सरोजनीनगर। मारपीट में घायल दरोगाखेड़ा निवासी मजदूर जमुना (40) की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस आरोपी रामबाबू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धारा बढ़ाने की बात कह रही है।
जमुना की पत्नी पूनम के अनुसार, 22 सितंबर को पति गांव में ही पान मसाला की दुकान पर बैठा था। तभी पीछे से पहुंचे रामबाबू ने उनका गला दबा दिया था। साथ ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर पति को पीटा था। पूनम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर राजवेद प्रजापति के मुताबिक अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। जमुना के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटे अक्षत (12), दीपक (7), अनुराग (5) और आदित्य (2) हैं।