{"_id":"63e6aac19adcf303dc0b746e","slug":"youth-died-in-road-accident-three-friends-injured-gw-reporters-news-lko669380939-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: हादसे में कांवड़िये की मौत, तीन साथी जख्मी , टक्कर मारने वाले बाइक सवार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: हादसे में कांवड़िये की मौत, तीन साथी जख्मी , टक्कर मारने वाले बाइक सवार की हालत गंभीर
Sat, 11 Feb 2023 10:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Feb 2023 10:35 AM IST
सार
शिवम मूलरूप से उन्नाव के हसनगंज का रहने वाला था। अपने साथी सुरेश, महेश व ओम प्रकाश के साथ बिठूर से जल लेकर पैदल लोधेश्वर, बाराबंकी जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे बुलाकी अड्डा ओवर ब्रिज पर बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बाजारखाला के बुलाकी अड्डा पुल के पास शुक्रवार सुबह बाइक की टक्कर से कांवड़िये शिवम शर्मा (24) की मौत हो गई, जबकि उसके तीन साथी जख्मी हो गए। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, शिवम मूलरूप से उन्नाव के हसनगंज का रहने वाला था। अपने साथी सुरेश, महेश व ओम प्रकाश के साथ बिठूर से जल लेकर पैदल लोधेश्वर, बाराबंकी जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे बुलाकी अड्डा ओवर ब्रिज पर बाइक सवार ने लापरवाही से टक्कर मार दी। बाइक सवार भी रेलिंग से टकरा गया।
पुलिस के मुताबिक, सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां शिवम की मौत हो गई। बाइक सवार राजाजीपुरम निवासी शुभम द्विवेदी की हालत गंभीर है। परिवारीजन सुरेश, महेश व ओम प्रकाश को दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता नीरज ने बताया कि शिवम कानपुर में प्राइवेट नौकरी करता था। परिवार में छोटा भाई गुंधन व मां सोनी है।