फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth died in road accident

जानलेवा ट्रिपलिंग : स्कूटी सवार की मौत, दो दोस्त जख्मी

Mon, 31 Oct 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Youth died in road accident
उन्नाव में अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित पुराने टोल प्लाजा के पास लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शनिवार देर रात स्कूटी सवार तीन युवकों को एक वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में लखनऊ निवासी अमित उर्फ जीतू (20) की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त जख्मी हो गए। युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, हेलमेट न पहने होने के चलते सिर में चोट लगने से युवक की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-5 निवासी बजरंग रावत का बेटा अमित साथियों कमलेश चौहान व केशन सूरी उर्फ कैश के साथ शनिवार शाम चार बजे स्कूटी से किसी काम से उन्नाव आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात वापसी के समय नवाबगंज टोल प्लाजा से करीब 200 मीटर पहले एक वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए।
पुलिस ने तीनों को नवाबगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां अमित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि कमलेश व केशन प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ चले गए।
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पिता बजरंग ने बताया कि अमित घरों में साफ सफाई का काम करता था। वह कहां गया था, इस बारे में उसके साथियों ने कोई जानकारी नहीं दी। अमित की मौत पर मां प्रेमा, छोटा भाई सन्नी व बहनें मीनू व रेनू रो-रोकर बुरा हाल था।
हादसे में मोबाइल व स्कूटी कैसे सुरक्षित? मां ने उठाए सवाल
हादसे में बेटे अमित की मौत की खबर आते ही पिता बजरंग रावत व मां प्रेमा रावत बेसुध हो गए। परिजनों व पड़ोसियों ने परिवार को सांत्वना दी। प्रेमा ने बताया कि रात एक बजे पड़ोसी के बेटे ने हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे। जहां बेटे की स्कूटी मिली। आरोप है कि इतना बड़ा हादसा हुआ, लेकिन स्कूटी में एक खरोच तक नहीं आई। न ही मोबाइल में कुछ हुआ। शव को देखकर लग रहा था कि हादसा बहुत बड़ा हुआ है। प्रेमा का आरोप है कि बेटे की जेब में 45 हजार रुपये नकद थे। वह भी नहीं है। परिजनों ने जांच की मांग की है। बजरंग ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे उसके दो दोस्त कमलेश व कैश उसे बुलाने आए थे।
क्या पता था अब नहीं लौटेगा
मां ने बताया कि जाते वक्त अमित ने कुछ देर में आने की बात कही थी। पता होता कि अब नहीं लौटेगा तो न जाने देती। परिजन बार-बार यही सवाल उठा रहे थे कि हादसे में स्कूटी व मोबाइल कैसे सुरक्षित है।
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की गई जान
उन्नाव में शनिवार देर रात हुए हादसे में बाइक सवार शाहनवाज (28) की मौत हो गई। वजीरगंज के मोहल्ला हाता फकीर मोहम्मद पक्का गोलगंज निवासी शाहनवाज पोर्टल पत्रकार के साथ मैकेनिक भी था। दूसरी बाइक पर अजगैन के धीरखेड़ा गांव निवासी चुन्नीलाल (60) और शीलू (20) थे। दोनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, कोई भी बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में चोट आने से जहां एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हसनगंज कस्बे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शाहनवाज अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गया था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

शाहनवाज वजीरगंज इलाके में भाई के साथ रहकर लालबाग इलाके में मैकेनिक का भी काम करता था। परिवार कन्नौज में रहता है। शनिवार को भी परिवार से मिलने कन्नौज गया था, लेकिन सड़क हादसे में मौत हो गई। (इनपुट : उन्नाव )
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed