फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth congress protest against PM modi

मोदी के खिलाफ कांग्रेसियों का हल्ला बोल, जमकर बवाल

Tue, 24 Jun 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
youth congress protest against PM modi

अभी तक प्रदेश में राज्य सरकार को निशाना बना रही भाजपा के खिलाफ युवा कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ प्रदर्शन कर जमकर बवाल किया।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अपने पहले रेलवे को घाटे से निकालने के लिए केंद्र सरकार ने रेल किराया व माल भाड़ा में वृद्घि कर दी।

जिसे लेकर प्रदेश युवा कांग्रेस मध्य जोन के कार्यकर्ताओं ने पीमए मोदी के खिलाफ नारेबाजी की और ट्रेन रोकने के लिए चारबाग रेलवे स्टेशन जा पहुंचे।

जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिसमें दर्जनभर कार्यकर्ता घायल हो गए।

मोदी का पुतला जलाया

youth congress protest against PM modi

लाठीचार्ज से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने रवींद्रालय के सामने जाम लगाया और प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी का पुतला फूंका। बाद में पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों समझाने पर कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।

बढे किराये के विरोध में प्रदर्शन करने के लिए कार्यकर्ता  केकेसी के पास जमा हुए थे।

इसके बाद कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीनिवास बीबी और युवा कांग्रेस मध्य जोन के अध्यक्ष अंकित परिहार की अगुवाई में चारबाग स्टेशन की ओर कूच किया।

कार्यकर्ता ट्रेन रोकने के लिए जब चारबाग स्टेशन के भीतर अंदर जाने लगे तो उनकी पुलिस से झड़प हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन

youth congress protest against PM modi

इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रतिभा अटल पाल, अखिलेश, सिकंदर अब्बास रिजवी व अभिषेक पटेल को गंभीर चोटें आईं हैं।

इनके अलावा कई और कार्यकर्ताओं को चोट लगी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने इस पर प्रशासन की कड़ी निंदा की है। नेताओं ने कहा कि शांत पूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के बाद भी पुलिस ने महिलाओं तक को नहीं बख्शा।

पुलिस ने उनको भी जमकर पीटा। उन्होंने कहा कि पुलिस के दमन के बाद भी कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन बंद नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed