फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth committed suicide after sending message to his mother

Lucknow News: ''थैंक्यू मम्मी-पापा फाॅर एवरीथिंग'' आई एम सॉरी...

Thu, 10 Aug 2023 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Youth committed suicide after sending message to his mother
लखनऊ। ''थैंक्यू मम्मी-पापा फाॅर एवरीथिंग'' आई एम सॉरी... लिखने और एक इमोजी बनाकर प्रतियोगी परीक्षा छात्र प्रदीप कुमार (20) ने मंगलवार देर रात खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

वह बीबीडी के तिवारीगंज इलाके में किराये पर रहकर परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बिहार के मोतिहारी निवासी हरीश साहनी का बेटा प्रदीप कुमार बीबीडी इलाके के तिवारीगंज में किराये पर रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
फिलहाल हरीश व उसकी पत्नी हरदोई के संडीला में रहकर मजदूरी करते हैं। हरीश के मुताबिक, मंगलवार देर शाम प्रदीप ने अपनी मां को व्हाट्सएप मैसेज भेजा, जिसमें सुसाइड करने की बात लिखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश के मुताबिक, बेटे को कई बार कॉल की, लेकिन जवाब नहीं मिला। हरीश ने मकान मालिक पर आरोप लगाया कि कई बार अनुरोध के बावजूद दरवाजा नहीं खोला और उनके परिचित करीब दो घंटे तक बाहर ही खड़े रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुई तो देखा कि प्रदीप का शव लटक रहा था।

पिता ने लगाया मकान मालिक पर आरोप
हरीश के मुताबिक, वह भी कुछ देर में लखनऊ पहुंच गए। आरोप है कि अगर मकान मालिक ने दरवाजा खोल दिया होता तो बेटे की जान बच जाती। हरीश के मुताबिक, उसके बेटे से इलाके के कुछ दबंगों ने मारपीट की थी, जिसके कारण वह आहत था। इंस्पेक्टर अजय सिंह के मुताबिक, तहरीर नहीं मिली है। सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed