{"_id":"6750ae294df067a91a034bc4","slug":"youth-commits-suicide-love-affair-discussed-in-village-lucknow-news-c-13-1-lko1028-980328-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक ने की खुदकुशी, गांव में प्रेम-प्रसंग की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक ने की खुदकुशी, गांव में प्रेम-प्रसंग की चर्चा
Thu, 05 Dec 2024 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के खड़ौहा गांव में रहने वाले युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों में प्रेम-प्रसंग के चलते आत्महत्या की चर्चा है।
खड़ौहा गांव निवासी राहुल कश्यप (23) मजदूरी करते थे। उसने बुधवार रात 9 बजे घर के बाहर बनी दुकान की छत के कुंडे में केबल से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घर के बाहर जब परिजन निकले तो घटना की जानकारी हुई। एसओ अनुभव सिंह ने बताया कि आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। परिवार में पिता मुराली, मां सुशीला,तीन भाई बुद्धा , छोटा, प्रदीप, करन दो बहने हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक चार वर्ष पूर्व राहुल के बड़े भाई कमलेश ने गांव से कुछ दूरी पर फंदा लगा लिया था। एक साल पहले राहुल की बहन कोमल ने ससुराल नत्था खेड़ा में घरेलू कलह चलते कमरे में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी थी।