{"_id":"648cc398a391c0996b00d1ea","slug":"youth-commited-suicide-lucknow-news-c-13-lko1018-292843-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पड़ोसियों की पिटाई व मुकदमे की धमकी से सहमे युवक ने दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पड़ोसियों की पिटाई व मुकदमे की धमकी से सहमे युवक ने दे दी जान
Sat, 17 Jun 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माल। गौरैया गांव में पड़ोसियों की पिटाई व फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी से डरे धीरू सिंह (32) ने खुदकुशी कर ली। उसका शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। पत्नी ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
वहीं, पुलिस के मुताबिक, मृतक शराब का लती था। उसने शराब के लिए अपने हिस्से की जमीन बेच दी थी और आए दिन विवाद करता था। राजेंद्र सिंह के बेटे धीरू सिंह का शव शुक्रवार को कमरे में फंदे से लटका मिला। पति का शव लटका देख कुमकुम चीख पड़ी। चीख सुनकर परिवार व आसपास के लोग जुट गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सुपुर्द कर दिया। कुमकुम ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर पिटाई करने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस ने नहीं दर्ज किया था केस, कराया था समझौता
कुमकुम का आरोप है कि पिछले शनिवार को पति का पड़ोस में रहने वाले नीरज और धांधू सिंह से शराब के नशे में विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों ने साजिश रचकर घर की औरतों के साथ उसके मकान पर धावा बोल दिया। धीरू सिंह, जेठ कल्लू सिंह व दस साल के बेटे अंशु को काफी मारापीटा। इस दौरान आरोपियों ने उसकी बाली व 15 हजार नकदी भी छीन ली। धमकाया कि किसी से शिकायत की तो फर्जी मुकदमे में जेल भिजवा देंगे। आरोप है कि मामले में थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने समझौता करा दिया। इससे पड़ोसियों के हौसले बढ़ गए। आए दिन रास्ते में आते-जाते अपमानित करते थे। अगर पुलिस ने कार्रवाई की होती तो पति खुदकुशी न करता।
शराब पीने के बाद करता था मारपीट
प्रभारी निरीक्षक माल शमीम खान के मुताबिक मृतक धीरू अधिक शराब पीता था। उसने अपने हिस्से की काफी जमीन बेच दी थी। शराब पीकर आए दिन मारपीट करता था। पुलिस के मुताबिक पत्नी ने जो तहरीर दी है। उस पर जांच की जा रही है।