फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth burnt alive in car; murder suspected.

Lucknow News: कार में जिंदा जला युवक, हत्या की आशंका

Fri, 07 Aug 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Youth burnt alive in car; murder suspected.
सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में लगी आग
लखनऊ। सीतापुर हाईवे पर सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में आग लग गई। कार में बैठा चालक जिंदा जल गया। कार में आग लगी या लगाई गई, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस हत्या और हादसा दोनों बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। एसीपी बख्शी का तालाब विकास कुमार पांडेय के मुताबिक गाड़ी नंबर के आधार पर कार मालिक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि देर रात 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हाईवे पर एक कार में आग लग गई है। सूचना पर पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कार आग की लपटों से घिरी थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कार पूरी तरह जल चुकी थी। ड्राइविंग सीट पर एक शख्स पूरी तरह जला मिला। सीट पर सिर्फ कंकाल नजर आ रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

खुर्रमनगर के अलमाश के नाम पर पंजीकृत है कार : पुलिस ने कार नंबर के आधार पर गाड़ी मालिक का पता लगाया। छानबीन में सामने आया कि कार खुर्रमनगर निवासी हमीदुल के बेटे अलमाश के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने फोन कर अलमाश से संपर्क किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। एसीपी का कहना है कि कार मालिक के घरवालों से पूछताछ की जा रही है। कार में आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सभी पहलुओं पर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जगह दो सौ मीटर तक सन्नाटा : हाईवे पर जिस जगह घटना हुई है वहां काफी सन्नाटा रहता है। करीब दो सौ मीटर तक आसपास कुछ नहीं है। खास बात ये है कि कार भी हाईवे के किनारे खड़ी थी। यही वजह है कि इस घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जब कार खोला तो शव का ऊपरी हिस्सा पीछे की तरफ लटका था। यही नहीं कार के सभी शीशे क्षतिग्रस्त थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि चालक की हत्या के बाद कार में आग लगा दी होगी।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस : एसीपी ने बताया कि हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। थोड़ी दूरी पर एक धर्मकांटा भी है, वहां के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। राहगीरों ने आग लगने का वीडियो बनाया था। सूचना देने वालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में लगी आग

सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में लगी आग

सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में लगी आग

सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में लगी आग

सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में लगी आग

सरैया गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात कार में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed