फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth brutally murdered in malihabad lucknow

मलिहाबाद में युवक की हत्या कर आम के बाग में फेंका शव

Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:49 AM IST
विज्ञापन
youth brutally murdered in malihabad lucknow
मलिहाबाद। मलिहाबाद के रहीमाबाद चौकी इलाके में लखनऊ-हरदोई हाइवे के किनारे आम के बाग में मंगलवार देर शाम एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस को आशंका है कि युवक को दोस्त संग हरदोई के शिवथाना गांव से अगवा किया गया। इसके बाद हत्या कर दी गई। युवक का साथी सोमवार को हरदोई के जंगल में बंधक बना मिला था। मलिहाबाद पुलिस ने हरदोई के बेनीगंज थाने को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मलिहाबाद नित्यानंद के मुताबिक रहीमाबाद चौकी इलाके में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर हिंदुस्तान धर्मकांटा के सामने देवेंद्र मिश्रा के आम के बाग में मंगलवार देर शाम करीब सात बजे एक 35 साल के युवक का शव खून से लथपथ मिला। शव मिलने की सूचना पर सीओ योगेंद्र सिंह भी पहुंच गए। युवक के सिर पर चोट लगी थी। पुलिस की पड़ताल में हत्या की पुष्टि हुई है। शव के आसपास खून फैला था। इससे आशंका जाहिर की जा रही है कि बाग में ही हत्या की गई है।
विज्ञापन

शव के पास मिला जूता व पानी की बोतल
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक शव के पास से काले रंग का जूता, एक प्लास्टिक की बोतल पड़ी थी। सिर पर गहरी चोट के कारण अधिक रक्तस्राव हुआ था। चेहरे पर काफी सूजन थी। युवक के शरीर पर लाल रंग का जैकेट, चेकदार सफेद शर्ट, सफेद पैंट, अंदर लाल रंग का इनर मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त करा रही है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पड़ताल में सामने आए तथ्य से आशंका है कि शव हरदोई के शिवथाना गांव निवासी गयादीन का है। उसे दो दिन पहले दोस्त के साथ अगवा किया गया था। उसके एक साथी को आरोपियों ने हरदोई के जंगल में बंधक बना दिया था, जिसे हरदोई पुलिस ने सोमवार देर शाम को बरामद कर लिया। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इस संबंध में मलिहाबाद पुलिस हरदोई के बेनीगंज थाने से संपर्क कर रही है। वहीं गयादीन के परिवारीजनों को भी सूचना दी गई है। उनके आने के बाद ही शव की शिनाख्त हो सकेगी। इस मामले में बेनीगंज पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed