{"_id":"6a5d3b6c18314fed6009159a","slug":"youth-beaten-with-a-rod-for-refusing-to-pay-extortion-money-main-accused-arrested-lucknow-news-c-13-lko1070-1836006-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंगदारी न देने पर युवक को रॉड से पीटा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंगदारी न देने पर युवक को रॉड से पीटा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Jul 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर में रंगदारी नहीं देने पर मोहम्मदपुर निवासी अखिलेश यादव पर रॉड से हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे बजरंग चौराहे के पास हुई।
अखिलेश के अनुसार, सूरज रावत अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और उनसे रंगदारी मांगने लगा। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और रॉड व डंडे से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इलाज कराने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंदिरानगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मुख्य आरोपी सूरज रावत को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।