फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Youth attacked with sharp weapon while sleeping, serious

Lucknow News: सोते समय युवक पर धारदार हथियार से हमला, गंभीर

Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 07 Apr 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Youth attacked with sharp weapon while sleeping, serious
गोंडा। कटरा बाजार थाना क्षेत्र के पिपरी मांझा गांव में शनिवार देर रात घर के बाहर सोते समय युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।। जहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक की बहन ने कटरा बाजार थाने में आरोपी युवक के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पिपरी मांझा गांव निवासी बड़कऊ ने बताया कि शनिवार देर रात वह घर के बाहर चारपाई पर लेटे थे। पास में ही उनका भतीजा अजय कुमार भी चारपाई पर सो रहा था। रात तकरीबन डेढ़ बजे एक युवक ने उनके भतीजे अजय कुमार (30) की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बड़कऊ के मुताबिक अजय पेट के बल सो रहा था, हमलावर ने पीठ थपथपाकर उसे जगाया। अजय ने करवट ली तो हमलावर ने धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया। चीख सुनकर परिवार के सभी लोग जाग गए। इसके बाद अजय गर्दन पर गमछा लपेटकर अपने पिता रामगोपाल के साथ खुद ही बाइक चलाकर थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि अजय की बहन ममता की तहरीर पर आरोपी छन्नू उर्फ निर्भयराम के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के घर की एक महिला को लेकर विवाद में वारदात हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed