फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   youth arrested in theft

Lucknow News: एलएलबी का छात्र प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए करता था चोरी, गिरफ्तार

Thu, 26 Sep 2024 07:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
youth arrested in theft
गोसाईंगंज। प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए विधि का छात्र दिन में बंद फ्लैटों में चोरी करता था। गोसाईंगंज पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर करीब चार लाख के जेवर व चोरी के लिए प्रयोग होने वाले औजार बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी गोसाईंगंज प्रशिक्षु आईपीएस किरन यादव के मुताबिक, सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एमआर अपार्टमेंट निवासी अब्दुल हमीद के फ्लैट का 17 सितंबर को ताला तोड़कर जेवर समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया था। दो दिन बाद इसी अपार्टमेंट के आशीष द्विवेदी व फराह के फ्लैट में भी इसी तरह चोरी हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो अपार्टमेंट के एक फ्लैट में लगे सीसीटीव कैमरे की फुटेज में एक युवक ताला तोड़ते दिखा। आरोपी की पहचान एमआर अपार्टमेंट के ही विधि छात्र रवि गुप्ता के रूप में हुई। बुधवार को उसे इकाना अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी मूल रूप से महाराजगंज के बलुआभार का रहने वाला है। वह यहां पिता के साथ रहता है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक, आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह प्रेमिका के शौक पूरे करने के लिए चोरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed