फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yousuf pathan in Malihabad inaugrates a cricket academy.

Malihabad: यूसुफ पठान ने बच्चों के साथ लगाए चौके-छक्के, बताया कैसे पूरा करें देश के लिए खेलने का सपना

Sat, 10 Dec 2022 04:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Dec 2022 04:26 PM IST
सार

यूसुफ पठान ने मलिहाबाद की क्रिकेट अकादमी में बच्चों से बात की और उन्हें देश के लिए खेलने का सपना सच करने के गुर बताए।

विज्ञापन
Yousuf pathan in Malihabad inaugrates a cricket academy.
शॉट खेलते यूसुफ पठान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने मलिहाबाद में एक क्रिकेट एकेडमी का शुभारम्भ किया। मोहान रोड स्थित इस एकेडमी के उद्घाटन के दौरान प्रबन्ध निदेशक हरमीत वासुदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एकेडमी आधुनिक तकनीक से लैस, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित सक्षम पाठ्यक्रम के साथ और गुणवत्ता प्राप्त तथा प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा चलायी जाएगी। जो क्षेत्र के उभरते क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी साथ ही उन्हे उनके सपने पूरे करने में सहायक होगी। 

विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सर्वोच्च स्तर पर क्रिकेट खेलने के अपने अनुभवों को विद्यालय में उपस्थित छात्रों के साथ साझा किये और उन्हे उनके सपनों को सच करने के लिए बढ़ावा दिया।
विज्ञापन


उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में ऊंचाई प्राप्त करने में सच्चाई, दृढ़ता और मेहनत का महत्त्व बताया साथ ही कहा कि मलिहाबाद के बच्चों में बहुत टैलेन्ट है जिसे उभारने में एकेडमी सहायता करेगी। जिससे यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरायेंगे।  इस मौके पर क्रिकेटर ने छात्रों के साथ क्रिकेट भी खेला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed