{"_id":"75cb9497b2fe92d7e5f868db2008a112","slug":"youngster-killed-by-pac-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगरः पीएसी जवान, आरोपों के घेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगरः पीएसी जवान, आरोपों के घेरे में
अंकुर तिवारी/लखनऊ
Updated Sat, 02 Nov 2013 12:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में दोबारा भड़की सांप्रदायिक हिंसा में पीएसी जवानों की भूमिका सवालों के घेरे में है।
विज्ञापन
जिस गांव के युवक मारे गए वहां के लोगों का आरोप है कि युवकों की मौत पीएसी जवानों की गोलियों से हुई है।
हालांकि आईजी क्राइम आशीष गुप्ता ने इन आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
पढ़ें: फिर दंगे के मुहाने पर पहुंचा मुजफ्फरनगर
दरअसल बुढ़ाना के भौराकलां स्थित मोहम्मदपुर राय सिंह में रिटायर फौजी पर हमले के बाद हिंसा भड़क गई थी।
भिड़ंत के दौरान मोहम्मदपुर राय सिंह के लोगों द्वारा की गई फायरिंग में हुसैनपुर कलां गांव के तीन युवकों की मौत हो गई थी।
इस पर हुसैनपुर कलां के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव वालों के साथ पीएसी जवानों ने भी फायरिंग की थी। युवकों की मौत पीएसी जवानों की गोलियों से हुई।
ये चर्चा उठने के बाद पीएसी जवानों के प्रति रोष बढ़ने लगा। शुक्रवार को आईजी क्राइम आशीष गुप्ता ने मीडिया को बताया कि ऐसा कोई आरोप अभी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
किसी ने भी शिकायत नहीं की है। एफआईआर में जिन लोगों को नामजद किया गया है, उनकी तलाश की जा रही है।
गुरुवार रात एसएसपी मुजफ्फरनगर ने करीब सौ पुलिसकर्मियों के साथ आरोपियों के यहां दबिश दी थी। जहां पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया।
अंधेरा होने के कारण पुलिस ढंग से एक्शन नहीं ले पाई और टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब दोबारा दबिश दी जाएगी।
लखनऊ की अन्य खबरों के लिए देखें यहां