फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young person beated women reporter and her family

एसयूवी सवार रईसजादों का तांडव, महिलाओं को रौंदने का प्रयास

Mon, 26 Aug 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young person beated women reporter and her family
लोहिया पार्क चौराहे पर कार सवार युवकों ने महिलाओं को पीटा, विरोध पर बवाल
विज्ञापन

गोमतीनगर थानाक्षेत्र के लोहिया पार्क चौराहे पर रविवार देर शाम को कार सवार युवकों ने महिलाओं से बदसुलूकी और उन्हें पीटा।
वहीं दो बूथों में मौजूद कोई पुलिसकर्मी बाहर नहीं निकला। पीड़िताओं की चीखपुकार सुनकर राहगीर जुटे तो युवक भाग गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गोमतीनगर के विश्वासखंड में रहने वाली मीडियाकर्मी युवती अपने बहन और अन्य परिवारीजनों के साथ लोहिया पार्क घूमने जा रही थी।
पूरा परिवार पैदल ही जा रहा था। चौराहे के पास सिग्नल लाल था और दूसरी तरफ से तेज रफ्तार वाहन निकल रहे थे। सुरक्षा को देखते हुए सभी एक किनारे रुक गईं।
इसी बीच एक एसयूवी सवार युवक उनके पास तेज रफ्तार से आए। अचानक लगा कि वह उनको कुचल देंगे। चीखती हुई युवती और उसके परिवार की अन्य महिलाएं किनारे हट र्गइं।
विज्ञापन

नाराज होकर युवती ने विरोध किया तो युवकों ने बीच चौराहे पर गाड़ी रोक दी। एसयूवी से उतरकर युवती और उसकी बहन पर हमला बोल दिया।
दोनों को बीच चौराहे पर पिटाई कर दी। पीड़िता का शोर सुनकर आसपास के राहगीर रुक गए। भीड़ जुटी तो विरोध शुरू हुआ।
इसे देख युवक अपनी कार स्टार्ट कर भाग गए। पीड़िता चौराहे पर बने दो बूथों पर गई। जहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई मदद नहीं की।
पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने थाने में जाकर तहरीर देने की बात कही।
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed