UP News: दिनदहाड़े ईंट से कूचकर युवक की हत्या, आरोपी ने तब तक मारा...जब तक मर न गया; देखकर दहल गए लोगों के दिल
बहराइच से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां दिनदहाड़े ईंट से कूचकर युवक की हत्या कर दी गई। आरोपी ने तब तक प्रहार किया जब तक वह मर नहीं गया। वारदात देखकर लोगों के दिल दहल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के बहराइच में मंगलवार की सुबह एक युवक की ईंट से कूचकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत केशवापुर की है। क्षेत्र के ही बहादुरपुरवा निवासी पहाड़िया (35) का केशवापुर निवासी पारस के साथ विवाद था। लगभग छह माह पूर्व पहाड़िया ने पारस के भतीजे पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। इसके बाद वह मुंबई भाग गया था।
अभी कुछ दिन पहले वह गांव लौटा था। सुबह वह केशवपुर गया था। बताया गया कि पारस ने देखा तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इस दौरान पारस ने गुस्से में ईंट से पहाड़िया पर हमला कर दिया। उसे तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.