फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   young man tried to commit suicide along with his wife and daughters in middle of intersection In Lucknow

UP: युवक ने बीच चौराहे पत्नी-बेटियों संग आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिसकर्मियों ने बचाया; बताई चौंकाने वाली वजह

Fri, 07 Mar 2025 12:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 12:28 PM IST
सार

प्रतापगढ़ से पहुंचे युवक ने बीच चौराहे पत्नी और बेटियों संग आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने देखा तो भागकर पहुंचे और उन्हें बचाया। परिवार ने ऐसा कदम उठाने के पीछे हैरान करने वाली बात बताई। 

विज्ञापन
young man tried to commit suicide along with his wife and daughters in middle of intersection In Lucknow
बच्ची को बचातीं महिला पुलिसकर्मी, पीड़ा बताती पीड़िता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को युवक ने पत्नी और दो बेटियों संग बीच चौराहे पर आत्मदाह करने की कोशिश की। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने भागकर उन्हें बचाया। इसके बाद सभी को गौतमपल्ली थाने ले जाया गया। पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


मामला वीवीआईपी गेस्ट हाउस के पास लामार्ट चौराहे का है। यहां प्रतापगढ़ के फतनपुर निवासी राजन मिश्रा अपनी पत्नी और दो बेटियों संग पहुंचे थे। उन्होंने चौराहे पर खुद और पत्नी-बेटियों पर तेल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। 
विज्ञापन


मौजूद पुलिसकर्मियों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाने से रोका। पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव में उनकी पुश्तैनी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। जिले में उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस कारण वह ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि प्रतापगढ़ पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। महिला और उसके परिवार को वहां की पुलिस के हवाले किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed