{"_id":"660a1f5dcc4d2c45fe0de854","slug":"young-man-returning-from-birthday-party-crushed-by-unknown-vehicle-lucknow-news-c-13-lko1027-669557-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा
Mon, 01 Apr 2024 08:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। बीबीडी इलाके में शनिवार देर रात बर्थडे पार्टी से लौट रहे बाइक सवार बिजली मिस्त्री को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उनकी मौत हो गई और साथी घायल हो गया।
बाराबंकी के देवा निवासी बिजली मिस्त्री सर्वेश कुमार (28) शनिवार रात दोस्त अभिषेक के साथ बीबीडी इलाके में रहने वाले एक परिचित के घर बर्थडे पार्टी में गए थे। रात करीब 11 बजे दोनों लोग देवा लौट रहे थे। तभी बीबीडी इलाके में जुग्गौर रेगुलेटर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सर्वेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे सर्वेश सड़क पर गिरे तो वाहन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। अभिषेक भी घायल हो गए।
सूचना पर बीबीडी पुलिस ने दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सर्वेश और अभिषेक के परिजनों को सूचना दी। इस पर दोनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। छानबीन के बाद पुलिस ने सर्वेश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल अभिषेक को परिजन अपने साथ घर ले गए। सर्वेश के भाई गुड्डू ने बीबीडी थाने में केस दर्ज कराया है। उनके मुताबिक हादसे के समय सर्वेश ने हेलमेट पहन रखी थी। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।