फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man jumps into Gomti in Lucknow, suicide note found at home

सोशल मीडिया पर लाइव : 'प्रताड़ित हूं, इसलिए जान दे रहा हूं' और नदी में कूद गया; आखिरी बार पत्नी से कहा...

Mon, 03 Apr 2023 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 03 Apr 2023 11:20 AM IST
सार

लखनऊ में एक युवक फेसबुक लाइव पर बोला कि मैं प्रताड़ित हूं, इसलिए जान दे रहा हूं। इसके बाद वह गोमती नदी में कूद गया। घर में छह पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। इसमें पांच लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने इन सभी पर एफआईआर दर्ज कर ली है। 
 

विज्ञापन
Young man jumps into Gomti in Lucknow, suicide note found at home
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ के समतामूलक चौराहे के पास शनिवार रात गांधी सेतु पुल से छलांग लगाने से पहले राहुल आर्या (30) ने फेसबुक पर लाइव था। इसमें कई लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगा उनको जिम्मेदार ठहराया था। उसके घर से एक सुसाइड नोट भी बरामद बरामद हुआ। इस भी पुलिस ने जांच में शामिल कर लिया है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट और लाइव वीडियो एवं पत्नी के बयान के आधार पर पुलिस ने पांचों पर रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, रविवार को कई घंटे तक गोमती में गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम राहुल की तलाश में जुटी रहीं। देर शाम तक राहुल का कुछ भी पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गोमतीनगर दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि राहुल आर्या हजरतगंज स्थित ला-प्लास कॉलोनी के पास रहता है। वह निजी संस्थान में सफाईकर्मी का काम करता है। शनिवार आधी रात राहुल ने गोमती में छलांग लगा दी थी। इससे पहले फेसबुक पर लाइव था। इसमें उसने कुछ लोगों को लेकर कहा था कि वह उनके दबाव में है। इसलिए आत्महत्या करने जा रहा है। वीडियो देख उसके परिचित व परिजन स्तब्ध रह गए थे। वहीं पुलिस को भी सूचना मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, करीब आठ साल पहले जिनसे राहुल का विवाद हुआ था उसने उनका नाम लिया था। सुसाइड नोट में भी उनके नाम लिखे। राहुल की पत्नी संजना उर्फ चांदनी की तहरीर पर टोनी सिक्का, सुजीत वर्मा उर्फ कुक्कू, रीतिका, राधा और नेहा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

पत्नी से कहा कुछ देर में आ रहा हूं...
संजना ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे राहुल साथ घर लौटी थी। घर पर छोड़ने के बाद राहुल ने नरही जाने की बात कही थी। करीब साढ़े 11 बजे मोबाइल खोला तो फेसबुक पर वीडियो देख दंग रह गई। आनन-फानन भतीजी को बुलाया और वीडियो के बारे में जानकारी की। इसके बाद राहुल को कॉल किया तो पुलिस ने उठाया और गांधी सेतु पुल पर पहुंचने के लिए कहा। वहां पहुंचने पर पुल से कूदने की जानकारी हुई।
 

दर्ज कराया था फर्जी मुकदमा
संजना ने बताया कि शिवनगर के रहने वाले लड़कों से विवाद हुआ था। इसमें सुजीत वर्मा उर्फ कुक्कू के परिवार की मदद की थी। आरोप है कि उल्टा इन लोगों ने राहुल के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर गोमतीनगर के मुताबिक मुकदमा कुछ वक्त बाद खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed