फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man dies due to collision with loader, brother serious

Lucknow News: लोडर की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर

Tue, 09 Apr 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 09 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Young man dies due to collision with loader, brother serious
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के एक युवक की बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। सोमवार को शव घर पहुंचा, तो कोहराम मच गया। छोटा भाई कानपुर के एक अस्पताल में जिंदगी मौत से जूझ रहा है।
विज्ञापन


खीरों कस्बा निवासी रामसिंह (28) अपने छोटे भाई लखन (26) के साथ शनिवार को मौसेरी बहन अन्नू के यहां बांदा गया था। वहां से दोनों बाइक से लौट रहे थे। बांदा-टांडा हाईवे पर देऊरा थाना तिंदवारी जिला बांदा के पास लोडर ने टक्कर मार दी। इसमें रामसिंह की मौके पर मौत हो गई। छोटा भाई लखन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम रामसिंह का शव घर पहुंचा, तो रोना पिटना मच गया। मां गीता देवी, पुत्री यशी (7), छोटा भाई केशन, बहन गुड़िया का रो-रोकर हाल बेहाल है। रामसिंह गुजरात में रहता था। होली त्योहार पर घर आया था। पत्नी सपना दो साल पहले तलाक लेकर उसे छोड़कर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed