फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man die due to drowning in the pond who went fishing

मछली पकडने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत

Mon, 24 Jun 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Young man die due to drowning in the pond who went fishing
करनैलगंज (गोंडा)। मछली पकड़ने गये एक युवक की सोमवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। मामला नगर करनैलगंज के मोहल्ला बमपुलुस से जुड़ा है।
विज्ञापन

यहां का निवासी नफीस अहमद (30) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे घर से मछली का शिकार करने निकला और तहसील से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित तालाब पर पहुंच गया। जहां तालाब में एक पेड़ काफी पहले से गिरा पड़ा था। उसी की शाखा पर बैठकर वह मछली का शिकार करने बैठ गया। जहां अचानक वह फिसलकर पीछे गिर गया, जिससे उसका सिर पानी में डूब गया। वहीं पैर पेड़ की शाखा में फंस गया। काफी प्रयास करने के बाद भी वह उठ नहीं सका, जिससे तालाब के पानी में ही उसकी मौत हो गई।

कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है कि मोहल्ला बमपुलुस निवासी नफीस अहमद नाम का युवक तालाब में मछली पकड़ने गया था। जहां डूबने से उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed