फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man crushed by uncontrolled dumper

Lucknow News: बेकाबू डंपर ने युवक को कुचला

Tue, 04 Jun 2024 04:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 04 Jun 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed by uncontrolled dumper
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को बेकाबू डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक का शव पिछले टायरों में फंस गया। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा से डंपर को उठाया, उसके बाद शव निकाला गया।
विज्ञापन


बछरावां कोतवाली क्षेत्र के तिवारी का पुरवा मजरे सुल्तानपुर गांव निवासी विनीत तिवारी (24) पुत्र दयाशंकर तिवारी बछरावां कस्बे में जन सुविधा केंद्र चलाता था। दोपहर करीब 11 बजे वह बाइक से बैंक ऑफ बड़ौदा चेक बुक लेने गया था। बछरावां से बाइक से वापस घर जा रहा था। थुलेंडी गांव के निकट डंपर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद चालक डंपर खड़ा करके भाग निकला। उसका शव डंपर के पिछले टायरों में फंस गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पहले जेसीबी से डंपर को उठाने का प्रयास किया, लेकिन गिट्टियों से लदा डंपर नहीं उठा। इसके बाद हाइड्रा मंगवाया, जिसकी मदद से दो घंटे बाद शव बाहर निकाला गया। डंपर गिट्टी लादकर थुलेंडी गांव में स्थित मिक्सर प्लांट जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत से पिता दयाशंकर, मां शकुंतला, भाई सत्यम का रो-रो कर हाल बेहाल है। कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed